Menu
blogid : 319 postid : 1393429

इटली में रणवीर-दीपिका से पहले बॉलीवुड और हॉलीवुड के ये स्टार रचा चुके हैं शादी

रोम की राजधानी इटली, अपनी खूबसूरती की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। विश्वभर के तमाम लोग इस जगह की सुंदरता से खास लगाव रखते हैं। बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। ये पहला मौका नहीं होगा जब कोई स्टार सेलिब्रिटी इटली में शादी करने जा रहे हों। इससे पहले भी बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम सितारे इटली को अपनी मैरिज प्लेस बना चुके हैं। आपको बता रहे हैं, उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिनका मैरिज कनेक्शन इटली रहा है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Nov, 2018

 

 

 

1. अनुष्का शर्मा

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। टस्कनी से कुछ दूरी पर स्थित Buoncovento में दोनों ने सात फेरे लिए थे। दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा था, लेकिन भारत आकर दोनों ने शानदार पार्टी दी थी।

 

2. ईशा अंबानी

 

 

देश के जाने-माने बिजनेसमैन और रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली में हुई थी। शानदार सजावट के बीच 21 सितंबर से 23 सितंबर 2018 तक सगाई का फंक्शन चला था। ईशा अंबानी ने बिजनेसमैन आनंद पिरामिल के साथ सगाई की है। हालांकि, दोनों की शादी भारत में ही होगी और साल के अंत तक दोनों एक नया सफर शुरू करेंगे।

 

3. टॉम क्रूज

 

 

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने भी साल 2006 में इटली के रोम में एक्ट्रेस कैटी होम्स के संग शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी केवल 6 साल तक ही चल सकी और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। कैटी अभिनेता तॉम क्रूज की तीसरी पत्नी थीं।

 

4. जॉर्ज क्लूनी

 

 

हॉलीवुड भी इटली की खूबसूरती से अछूता नहीं है, हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अमाल अलामुद्दीन से इटली में शादी की थी। बता दें कि जॉर्ज क्लूनी दो बार ऑस्कर भी जीत चुके हैं।

 

5. जैसिका बेल

 

 

हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसिका बेल ने इटली के फसानो में सिंगर-एक्टर, जस्टिन टिंबरलेक से शादी रचाई। दोनों ने 19 अक्टूबर, 2012 को बोर्गो इग्नाजिया रिसॉर्ट में शादी की।…Next

 

Read More:

कभी 10 हजार रुपए सैलरी की जॉब करती थी किरण राव, लगान के सेट पर हुआ था आमिर से प्यार

गोविंदा के साथ चला था नीलम का अफेयर, कर चुकी हैं दो शादियां

सालों बाद नवम्बर और दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh