Menu
blogid : 319 postid : 1393536

दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन के लिए बुक किया सबसे महंगा होटल, जानें कितना होगा खर्च

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए है। आज ही दोनों बेंगलुरु के होटल ‘द लीला’ में शानादार रिसेप्शन देंगे। यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है, दोनों के दीपिका का बेंगलुरु वाला घर दुल्हन क तरह सजा है। दीपिका के पिता एक मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं ऐसे में जाहिर है कि इसमें कई सारे सितारे और उनके करीबी दोस्त शामिलि होगें। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शाही तरीके से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें खुद कपल ने शेयर की हैं और दोनों बेहद शानदार लग रहे थे। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसा होगा दोनों की रिसेप्शन और कितना होगा इस पर खर्चा चलिए जानते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Nov, 2018

 

 

 

कितना है हॉल का चार्ज

 

 

द लीला होटल में ये कल अपना रिसेप्शन देगा और होटल से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करते हैं तो एक प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम होता है तो 15 लाख रुपए में रिसेप्शन हो सकता है। यदि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है। यानी इसमें 500 लोगों का खर्चा 36 लाख रुपए आएगा। पूरे दिन के लिए हॉल बुक करना है तो सुबह 7 से रात 11 बजे तक के लिए सामान्य तौर पर हॉल बुक होता है।

 

कैसा है वो हॉल जहां होगा रिसेप्शन

 

 

द लीला के ग्रैंड बॉलरूम में रिसेप्शन होगा। यह सेलिब्रेशन के लिए इस होटल का सबसे बड़ा हॉल है। होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम 240, यू-शेप 80, बोर्ड रूम 80, सिट डाउन बुफे 240, क्लस्टर स्टाइल 200 की कैपेसिटी है। इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं।

 

100 करोड़ तक हो चुके हैं खर्च

 

 

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके अलावा दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो शादी, घर और दो रिसेप्शन पर दीपवीर ने करीब करीब 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

 

50 करोड़ का एक नया घर

 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ का एक नया घर लिया है। मुंबई के जुहू इलाके में यह घर खरीदा गयाहै। यह बंगला काफी बड़ा है जिसमें अभी इंटीरियर का काम चल रहा है। हालांकि जब तक घर नहीं ब जाता तब तक दोनों रणवीर सिंह के दूसरे घर श्री में रहेंगे, बत दें इसी घर में दीपिका का स्वागत किया गया था और पूरा घर लाइट से सजा दिया गया था।…Next

 

Read More:

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे मॉ़डल को कर रही हैं डेट

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh