Menu
blogid : 319 postid : 1397033

रामायण में सीता बनीं दीपिका को लोग असल में मानने लगे थे भगवान की पत्‍नी, 20 साल बाद बॉलीवुड में कर रही हैं वापसी

रामानंद सागर की ऐपिक ड्रामा टीवी सीरीज रामायण में भगवान राम की पत्‍नी सीता का किरदार अदा कर घर घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया 20 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। निर्देशक मनोज गिरी की फिल्‍म दीनदयाल एक युगपुरुष से पर्दे पर लौट रही हैं। यह फिल्‍म जनसंघ के पूर्व अध्‍यक्ष और दिग्‍गज नेता पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय के जीवन पर केंद्रित है। इस बायोपिक के जरिए पंडित दीन दयाल की मौत के रहस्‍य को लोगों के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्‍म को 19 नंवबर 2019 में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan26 Sep, 2019

 

 

शुरुआत से ही अभिनय की शौकीन रहीं दीपिका चिखलिया का जन्‍म फिल्‍म नगरी मुंबई में हुआ। फिल्‍मों में करियर बनाने के इरादे से दीपिका ने बॉलीवुड में इंट्री करनी शुरू कर दी। उनके प्रयास को सफलता मिली और वह 1983 में सुन मेरी लैला फिल्‍म के लिए कास्‍ट कर लिया गया। इस फिल्‍म में दीपिका के अभिनय को सराहा गया और नतीजा ये हुआ कि उन्‍हें 1985 में फिल्‍म पत्‍थर के लिए भी रोल ऑफर कर दिया गया। अगले साल दीपिका ने फिल्‍म भगवान दादा में शांति का किरदार निभाया। इसी साल उन्‍होंन बैक टू बैक घर संसार और मलयालम फिल्‍म इथिले इनियम वारु को भी किया। इन फिल्‍मों के जरिए दीपिका को बॉलीवुड में पहचान तो मिल गई, लेकिन वह स्‍टैब्लिश होने के लगातार संघर्ष करती रहीं।

 

रामानंद सागर ने इस दौरान धार्मिक सीरियल बनाने का ऐलान किया और वह लीड रोल के लिए नई अभिनेत्री की तलाश में जुट गए। सागर आर्ट्स स्‍टूडियो में ऑडीशन के लिए पहुंची दीपिका को चुन लिया गया। उन्‍हें बाद में बताया गया कि वह भगवान राम की पत्‍नी सीता का रोल निभाने वाली हैं। 25 जनवरी 1987 को रामायण का पहला ऐपिसोड दूरदर्शन पर रिलीज किया गया। इस टीवी सीरीज ने लोगों के दिलों में घर बना लिया। दीपिका की बेहतरीन अदाकारी का कमाल था कि सीता का किरदार निभा रहीं दीपिका को लोग असल जिंदगी में भी सीता समझने लगे। रामायण के कुल 78 ऐपिसोड 31 जुलाई 1988 तक दूरदर्शन पर दिखाए गए। इस टीवी सीरीज में भगवान राम के वनवास की पूरी कहानी को दिखाया गया।

 

 

रामायण छोड़ने के बाद दीपिका चिखलिया फिर से बड़े पर्दे पर सक्रिय हो गईं, लेकिन लोगों के मन में बसी सीता की छवि के चलते दर्शक उन्‍हें किसी अन्‍य रोल में हजम ही नहीं कर पाए। 1987 में ही दीपिका ने हिंदी फिल्‍म रात के अंधेरे में भी अभिनय किया। इसके बाद वह भोजपुरी, कन्‍नड़, बंगाली, तेलुगू, तमिल और गुजराती भाषाओं की 100 से ज्‍यादा फिल्‍मों में दमदार किरदार निभाए। इस बीच दीपिका ने कॉस्‍मेटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से विवाह कर लिया। दीपिका की दो बेटियां निधि और जूही हैं। बॉलीवुड में करियर जमता नहीं देख दीपिका ने राजनीति में इंट्री ली। उन्‍होंने भाजपा के टिकट पर बड़ौदा लोकसभा सीट से 1991 में चुनाव लड़ा और सांसद चुनी गईं। अब दीपिका दीन दायाल की बायोपिक से बॉलीवुड में इंट्री कर रही हैं। यह बायोपिक 15 नवंबर को रिलीज होगी। …Next

 

Read More: पाकिस्‍तान से आए रामसे ब्रदर्स ने बॉलीवुड में चलाया भुतिहा सिनेमा, कोई नहीं दे सका टक्‍कर

बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने जब खुद खोले अपने राज, किसी ने पार्टनर को दिया धोखा तो किसी ने नहीं निभाई दोस्ती

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh