Menu
blogid : 319 postid : 1394323

दीपिका ‘डोसा’ से लेकर सलमान के ‘चुलबुल चावल’ तक, सेलेब्स के नाम पर हैं ये पकवान

बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं, बल्क‍ि विदेश में भी है। इसकी एक वजह ये भी है की विदेशों में भी कई सारे भारतीय बसे हैं और यही वजह है कि विदेशी रेस्टोरेंट में हमारे बॉलीवुड स्टार के नाम का खाना मिलता है। हाल ही में सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने सोसल मीडिया पर बताया कि उनके नाम का अमेरिका के ऑस्ट‍िन शहर में स्थ‍ित एक रेस्टोरेंट में डोसा परोसा जा रहा है। इस पोस्ट पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया था। वैसे दीपिका के नाम पर मिलने वाला पराठा भी मशहूर हुआ, ये पराठा पुणे शहर में मिल रहा था। वैसे ऐसा नहीं है की दीपिका अकेली ऐसा स्टार हैं। ऐसे कई सारे स्टार हैं जिनके नाम पर खाना या फिर कोई स्पेशल डिश परोशी जाती हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर किसके नाम का क्या है मशहूर है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Jan, 2019

 

 

 

1. प्रियंका चोपड़ा

 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल भले अब विदेशों में ज्यादा समय बिताती है औऱ वहां पर उन्होंने अपनी पहचान भी कायम क ल है तभी तो प्रियंका चोपड़ा के नाम पर वेस्ट हॉलीवुड के मिलियन्स ऑफ मिल्कशेक्स स्टोर पर मिल्क शेक भी मिलता है।

 

2. संजय दत्त

 

 

बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त भी अने चाहनेवालों के बीच खासे मशहूर हैं। संजय के नाम से साउथ मुंबई के एक होटल में में भी डिश परोसी जाती हैं, जिसका नाम है चिकन संजू बाबा।

 

3. रजनीकांत

 

 

साउथ से सुरपस्टार रजनीकांत को उनके फैंस पूजते हैं औऱ जब भी उनकी कोई फिल्म पर्दे पर आती है तो लोग उसे सुपरहिट बनी ही देते हैं। ऐस में चेन्नई में न्यू नीला भवन रेस्टोरेंट में रजनीकांत के नाम पर 12 डिशेस मिलती हैं।

 

4. शाहरुख खान

 

 

बनारस में शाहरुख खान के नाम पर पान मिलता है. एक बार शाहरुख खान ने इस दुकान से पान खाया था, इसके बाद यहां इतने फैन्स आए कि पान का नाम शाहरुख खान पान रख दिया गया, इसकी कीमत 35 रुपए है।

 

5. सलमान खान

 

 

बॉलीवु के दंबग खान सलमान के नाम पर एक पूरा रेस्टोरेंट का नाम रखा गया है। यहां उनके किरदारों पर डिशेस मिलती है. जैसै प्रेम डेजर्ट, चुलबुल चावल। इस रेस्टोरेंट का नाम भाईजान है।

 

6. रणबीर कपूर

 

 

चॉक्लेटी हीरो रणबीर कपूर के नाम पर भी स्पेशल चिकन मिलता है। दरअसल चड़ीगढ़ में रणबीर कपूर के नाम पर स्पेशल चिकन मिलता है। फिल्म राजनीति के प्रमोशन के दौरान रणबीर एक बार इस ढाबे पर गए थे।…Next

 

Read More:

FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रिंयका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh