Menu
blogid : 319 postid : 1393068

दीपिका पादुकोण तोड़ चुकी हैं इतनों का दिल, अफेयर्स की लिस्‍ट है लंबी

हाल ही में बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल ने सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका किया है। हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की एनाउंसमेंट कर दी है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है। शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। दीपिका- रणवीर की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्म दिए हैं। दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं दीपिका रणवीर सिंह से पहले भी अपने कई अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Oct, 2018

 

 

1. निहार पांड्या

 

 

दीपिका पादुकोण जिससे सबसे पहले प्यार में पड़ी थी उस सख्श का नाम निहार पांड्या है। आपको बता दें कि दोनों एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे और काफी समय तक लिव इन में भी रहे थे। हालांकि तीन साल के बाद ही दोनों अलग हो गए, खबरें हैं कि निहार कंगना के साथ फिल्म झांसी की रानी में नजर आ चुके हैं।

 

2. युवराज सिंह

 

 

युवराज सिंह उन दिनों भारतीय क्रिकेट की जान हुआ करते थे। उस वक्त दीपिका ने युवराज को भी डेट किया। हालांकि, युवराज सिंह ने हमेशा दीपिका को अपना दोस्त ही माना है। दीपिका युवराज के कपड़ो के लॉन्च के दौरान भी मौजूद थीं, ऐसे में जाहिर है कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

 

3. एम एस धोनी

 

 

दीपिका की लाइफ में अगले आने वाले इंसान थे, लाखों दिलों की धड़कन धोनी। दीपिका ने धोनी को भी डेट किया था, लेकिन आज तक दोनों ने इस रिश्ते को लकेर कभी कोई बात नहीं की। खबरें थी कि धोनी दीपिका से शादी करना चाहती थी, लेकिन दीपिका उस दौरान अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी।

 

4. सिद्धार्थ माल्या

 

 

सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा तो पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ दीपिका काफी लम्बे समय तक रिलेशन में रहीं हैं, माना जाता है कि दीपिका को सिद्धार्थ ने उस दौरान एक घर तोहफे में दिया था।

 

5. उपेन पटेल

 

 

विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल जब दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए, तो वो भी उन्हें पसंद करने लगे। दोनों का रिश्ता कितना गहरा था, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन इंडस्ट्री में थोड़े समय के लिए ऐसी अफवाहें रहीं हैं कि दीपिका उपेन के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं। हालांकि, इसकी पृष्ठि कभी नहीं हुई है, बता दें उपेन अभी भी सिंगल है। कुछ दिनों के लिए वो टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के सात रिश्ते में आए थे ,लेकिन अब सिंगल हैं।

 

6. रणबीर कपूर

 

 

कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर भी इस सुन्दर बाला की अदाओं से बच नहीं पाए। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा दबी जुबान में ही की थी। फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी काफी लम्बे अरसे तक चली। रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था और दोनों लगभग 3 साल साथ रहे। लेकिन ये रिश्ता बेहद दुखद मोड पर खत्म हो गया। दोनों के रास्ते अलग हो गए हालांकि, आज भी दोनों दोस्त बने हुए हैं और आजकल रणबीर आलिया के साथ रिश्ते में हैं।

 

7. मुजम्मिल इब्राहिम

 

 

बताया जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण जाने माने मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम डेट कर चुकी हैं। दोनों का अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला था।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh