बॉलीवुड की मस्तानी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और उनका दूल्हा कोई और नहीं बल्कि बाजीराव होगें। बॉलीवुड में अपने इस छोटे से सफर में दीपिका की जिंदगी में कई लोग आए. कुछ दोस्त बने और कुछ पर लगा बॉयफ्रेंड का टैग। आज की तारीख में दीपिका अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुकी हैं और अगले महीने शादी भी करनी वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अब तक दीपिका का नाम किसके साथ जुड़ा है और आखिर कौन ता उनका पहला प्यार।
1. निहार पांड्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडलिंग के दिनों में निहार पांड्या, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड थे। 2005 में दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दीपिका ने मूव-ऑन करने का फैसला किया और निहार से ब्रेकअप कर लिया। अपने शुरुआती दिनों में दीपिका निहार के घर पर ही रहती थीं।निहार पंड्या जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निहार रानी लक्ष्मी बाई पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी से डेब्यू कर रहे हैं। इसमें निहार बाजीराव द्वितीय का किरदार निभा रहे हैं।
2. रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर भी इस सुन्दर बाला की अदाओं से बच नहीं पाए। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा दबी जुबान में ही की थी। फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी काफी लम्बे अरसे तक चली। रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था और दोनों लगभग 3 साल साथ रहे। लेकिन ये रिश्ता बेहद दुखद मोड पर खत्म हो गया। दोनों के रास्ते अलग हो गए हालांकि, आज भी दोनों दोस्त बने हुए हैं और आजकल रणबीर आलिया के साथ रिश्ते में हैं।
3. सिद्धार्थ माल्या
सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा तो पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ दीपिका काफी लम्बे समय तक रिलेशन में रहीं हैं, माना जाता है कि दीपिका को सिद्धार्थ ने उस दौरान एक घर तोहफे में दिया था।
4. उपेन पटेल
विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल जब दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए, तो वो भी उन्हें पसंद करने लगे। दोनों का रिश्ता कितना गहरा था, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन इंडस्ट्री में थोड़े समय के लिए ऐसी अफवाहें रहीं हैं कि दीपिका उपेन के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं। हालांकि, इसकी पृष्ठि कभी नहीं हुई है, बता दें उपेन अभी भी सिंगल है। कुछ दिनों के लिए वो टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के सात रिश्ते में आए थे ,लेकिन अब सिंगल हैं।
5. युवराज सिंह
क्रिकेट स्टार्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का गहरा रिश्ता एक अनसुलझी पहेली जैसा रहा है। क्रिकेट यूथ आइकॉन और पंजाबी मुंडे युवराज सिंह पर मरने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि कुछ समय के लिए युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दीपिका पादुकोण को डेट किया था।…Next
Read More:
पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त
कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली
11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर
Read Comments