एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद अब दीपिका पादुकोण भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक शादी करेंगे। बॉलीवुड का ये फेमस कपल पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ है और अब इस साल ये इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। ये खबर तो पहले ही आ चुकी थी कि दीपिका और रणवीर मुंबई में नहीं, बल्कि इटली में शादी करेंगे। अब ये खबर पक्की हो चुकी है और शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।
नवंबर में होगी शादी
बॉलीवुड के ‘राम-लीला’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मफेयर में छपी खबर के अनुसार दोनों की शादी की तारीख भी पक्की हो गई है और दीपिका-रणवीर 20 नवंबर को सात फेरे लेगें। बता दें रणवीर दिसंबर में व्यस्त रहेंगे इसलिए शादी नवंबर में रखी गई है।
यहां होगी शादी
रणवीर और दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी में होने की खबरें सामने आईं हैं। आपको बता दें कि लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक हैं। इस लेक की गहराई लगभग 1,300 फीट है। वहीं, ये लेक 146 स्कवायर किलोमीटर लंबा है। पिछले कुछ समय में इटली शादी के लिए बॉलीवुड की टॉप पसंदीदा डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। रानी मुखर्जी के बाद विराट-अनुष्का ने इस खूबसूरत देश में शादी की और अब दीपिका-रणवीर भी इटली में शादी करने जा रहे हैं।
महज कुछ लोग होंगे शामिल
विराट औऱ अनुष्का की तरह ही ये कपल भी शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं। ये कपल भारत आने पर दो रिसेप्शन देगा मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में जहां दीपिका का परिवार सालों से रह रहा है।
कबीर बेदी ने दी शादी की बधाई
एक्टर कबीर बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दी है। कबीर बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई, उन्हें जिदगी भर की खुशियां मिलें’।
फैंस के बीच बेहद मशूहर है ये जोड़ी
इस जोड़ी को #deepveer के नाम से जाना जाता है और लंबे से उनके फैन्स इस खबर का इंतज़ार कर रहे थे कि दीपिका और रणवीर कब एक-दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में जो खबर सामने आई है वो उनके फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।…Next
Read More:
श्रीदेवी की 5 फिल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे
शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना
बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार
Read Comments