इन दिनों बॉलीवुड काफी बदलावों के दौर से गुजर रहा है। जहां एक तरफ फिल्मों का ट्रेंड बदल रहा है वहीं फिल्मों में हीरो-हीरोइन के स्क्रीन स्पेस और फीस को लेकर भी कई चेंज आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म इसलिए रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि इस फिल्म में उन्हें मेल को-स्टार से कम फीस दी जा रही थी। दीपिका ने कहा कि एक्टर की फीस का निर्धारण जेंडर के आधार पर नहीं होना चाहिए। दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर बाकि एक्ट्रेस कितनी फीस लेती हैं।
1. दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। उन्होंने फिल्म पद्मावती के लिए 12 से 14 करोड़ फीस के तौर पर चार्ज किए हैं। हालांकि इस फिल्म के बाद से वो ब्रेक पर हैं और जल्द ही उनकी फिल्म की शूटिंग शुरु हो रही है। इस फिल्म में एडिट अटैक से जूझ रही लड़की की कहान दिखाई जाएगी।
2. कंगना रनोट
कंगना को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के लिए 14 करोड़ रुपए फीस मिल रही है। कंगना ने 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था। कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के अलावा ‘मेंटल है क्या’ हैं। हालांकि बता दें, कंगना ने इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा एक हिस्से का डायरेक्शन भी किया है।
3. प्रियंका चोपड़ा
वहीं इंटरनेशनल सुपरस्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक शो में 1 मिनट के लिए 1 करोड़ चार्ज करने के लिए सुर्खियों में रही थीं। वे हर फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ चार्ज करती हैं। प्रियंका सलमना के साथ भारत में नजर आने वाली थी लेकिन अब वो स्काई इज पिंक में नजर आएंगी।
4. करीना कपूर
इस साल करीना कपूर की कोई फिल्म तो नहीं आई लेकिन वे एड्स और इंडोर्समेंट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए 8 से 9 करोड़ तक चार्ज करती हैं। करीना जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन में नजर आएंगी अक्षय कुमार के साथ।
5. कैटरीना कैफ
इसके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी अपनी फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ तक लेती हैं। पिछला साल कैट के लिए कुछ खास नहीं रहा, उनकी दो फिल्में
फ्लॉप रही। लेकिन उनकी फीस में कमी नहीं आई है। कैट जल्द ही सलमान के साथ भारत में नजर आएंगी।
6. आलिया भट्ट
आलिया भट्ट हर फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं। आलिया अबतक बॉक्स ऑफिस पर केवल एक फ्लॉप फिल्म दी है। आलिया की पिछले साल आई फिल्म राजी के लिए सराहा गया था। खबरें थी की इसके बाद उनहोंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है और शायद वो 6 करोड़ तक चार्ज करने लगी हैं।
7. अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस से निर्देशन के मैदान पर कदम रख चुकी अनुष्का का साल 2018 खास नहीं रहा है। अनुष्का की साल के आखिरी में आई फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। हालांकि, उनके खाते में अभी भी कई फिल्में हैं, अनुष्का एक फिल्म के 5 से 6 करोड़ लेती हैं।…Next
Read More:
तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी
9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन
बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना
Read Comments