Menu
blogid : 319 postid : 1393451

दीपिका की चुनरी पर लिखी थी ये खास बात, 2 करोड़ से ज्यादा है मस्तानी की रिंग की कीमत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना रही हैं। इस फोटो में दीपिका और रणवीर के ब्राइडल और ग्रूम आउटफिट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की शादी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसी रही दोनों की शादी और क्या रहा खास।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Nov, 2018

 

 

 

दीपिका की रिंग की कीमत करीब 2 करोड़ के पार

 

 

इटली में शादी से पहले दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रिवाज से सगाई की थी। इसे फूल मुड्डी कहते हैं। सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग की साफ झलक देखने को मिलती है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है, ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

दीपिका की चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव:लिखा था

 

 

दीपिका पादुकोण ने सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी पहनी है। ये काफी स्पेशल है, चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हैं। बॉर्डर के पास ”सदा सौभाग्यवती भव:” लिखा है। इस तस्वीर में दीपवीर का सिंधी वेडिंग लुक नजर आ रहा है. पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी, सिर पर साफा बांधे रणवीर पूरे राजसी ठाठ-बाट में नजर आ रहे हैं।

 

दीपिका ने डिजाइनर सब्यसाची को चुना था

 

 

दीपिका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना है, माथे पर बिंदिया, मेहंदी लगाए दीपिका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सिंधी दुल्हन बनकर रणवीर संग मंडप में बैठी दीपिका के लुक को डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया है।

 

कांजीवरम साड़ी से सजी थी दीपिका

 

 

ये फोटो कोंकणी रिवाज के दौरान की है, रणवीर ने सफेद कुर्ता पहना है। दीपिका गोल्डन कांजीवरम साड़ी में हैं, अपने लुक को ट्रैडिशनल टच देने के लिए दीपिका ने गोल्डन हैवी ज्वैलरी पहनी है। हाथ में पूजा की थाल लिए दीपिका रणवीर को देखकर हंसती नजर आ रही हैं। दोनों के गले में गुलाब के लाल फूलों की जयमाला देखकर ये साफ हो रहा है कि तस्वीर जयमाला की रस्म के बाद क्ल‍िक की गई है।

 

सोशल मीडिया पर हिट हुई तस्वीर

 

 

‘दीपवीर’ ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए परिधानों को शादी के खास दिन के‍ लिए चुना है। ये तस्वीरें कुछ ही सेकेंड में वायरल हो गईं। दीपिका के इंस्टा अकाउंट पर एक मिनट में करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने तस्वीरों को पसंद किया। करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया, सैकड़ों लोगों ने फोटो साझा कीं।

 

मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए

 

 

दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई थी और कहा गया था कि दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की एक चेन भी खरीदी थी। हालांकि, अब तक उनकी शादी की केवल दो ही तस्वीरें शेयर की गई हैं, लेकिन फैन्स के लिए यह किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है।

 

दीपिका के स्वागत के लिए सजा रणवीर का बंगला

 

 

इटली में संपन्न हुई शादी के बाद रणवीर सिंह का बंगला दुल्हन की तरह सज गया है। सोशल मीडिया पर रणवीर के बंगले की फोटोज सामने आई है। ये घर रोशनी से जगमगा रहा हैं। आपको बता दें कि रणवीर का ये बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके पर स्थित है। रणवीर के इस विला का नाम श्री है। रणवीर का घर नई बहू के स्वागत के लिए तैयार है…Next

 

Read More:

कभी 10 हजार रुपए सैलरी की जॉब करती थी किरण राव, लगान के सेट पर हुआ था आमिर से प्यार

गोविंदा के साथ चला था नीलम का अफेयर, कर चुकी हैं दो शादियां

सालों बाद नवम्बर और दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh