Menu
blogid : 319 postid : 1393439

इटली में 4 फेरे लेकर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, सामने आई ये तस्वीरें

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह अब पति पत्नी हैं। लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही रणवीर-दीपिका ने केवल 4 फेरे लेकर एक दूसरे का साथ देने का वचन लेकर शादी के बंधन में बंध गए।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Nov, 2018

 

 

 

कोंकणी रिवाज से हुई शादी

 

 

अब आप सोच रहे होगे कि शादी के तो 7 फेरे होते है तो इस क्यूट कपल ने केवल 4 फेर क्यों लिए। बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि ये एक रस्म है। जी हां दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज के साथ शादी की है। इस रस्म में केवल 4 फेरे ही लिए जाते है। इस रस्म को ‘कस्थली’ कहा जाता है।

 

ऐसे लिए जाते हैं फेरे

 

 

इस रस्म में दुल्हन और दूल्हे के परिवार बैठते हैं और दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन होमकुंड के 4 फेरे लेते है। इसमें दूल्हा दुल्हन के अंगूठे को पकड़ता है। 2 फेरे में दूल्हा आगे होता है और 2 में दुल्हन आगे होती है। इसके बाद दुल्हन का माना पैर के अंगूठे में बिछिया पहनाता है, जो कि चांदी की होती है।

 

शाहरुख और संजय लीला भंसाली पहुंचेगे इटली

 

 

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली आज लेक कोमो पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की पहली डायरेक्टर फराह खान भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा को भी शादी के लिए इनवाइट किया है। आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने ही रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात से ब्रेक दिया था।

 

शादी की कुछ तस्वीरें हो चुकी हैं वायरल

 

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर इंडिया में फैन्स के बीच उत्सुकुता बनी हुई है. इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो की तस्वीरें भी आ चुकी हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि उन्होंने अबतक अपने सोलशल मीडिया पेज पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।

 

बेंगलुरु और मुंबई में होगा रिसेप्शन

 

 

शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में दिया जाएगा। इसमें बॉलीवुड समेत कई जगह से स्टार शामिल होंगे। वैसे खास बात तो ये होगी की रिसेप्शन की तस्वीरो के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 

करण जौहर ने दी ट्विटर पर बधाई

 

 

दीपिका रणवीर की शादी के सम्पन्न होते ही सबसे पहले सेलेब्रिटी की तरफ से करण जौहर ने बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा है कि कोई दोनों की नज़र उतार लो, क्या खूबसूरत और गॉर्जियस कपल हैं। दोनों ने बधाई देते हुए कहा है कि दोनों जिंदगी भर की ख़ुशी मिले और उन्हें बहुत सारा प्यार।…Next

 

Read More:

कभी 10 हजार रुपए सैलरी की जॉब करती थी किरण राव, लगान के सेट पर हुआ था आमिर से प्यार

गोविंदा के साथ चला था नीलम का अफेयर, कर चुकी हैं दो शादियां

सालों बाद नवम्बर और दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh