Menu
blogid : 319 postid : 1397775

विवादों में घिरी नेटफ्लिक्स वेबसीरीज​ पर कोर्ट का फैसला, जानिए क्या है मामला

Netflix Web Series Hasmukh: डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में, वेबसीरीज और टीवी शो उपलब्ध कराने वाले ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पिछले कई दिनों से विवादों में चल रही है। यह विवाद नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई वेबसीरीज हसमुख को लेकर है। इस वेबसीरीज के कुल 10 एपिसोड हैं, जिन्हें रिलीज किया जा चुका है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 May, 2020

 

 

 

 

मुख्य भूमिका में वीरदास
हसमुख वेबसीरीज में अभिनेता वीरदास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सीरीज़ में एक्टर रणवीर शौरी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस वेबसीरीज़ को निखिल गोंसाल्विस ने डायरेक्ट किया है जबकि निखिल आडवाणी ने ​इसकी कहानी लिखी है। निखिल वेबसीरीज के निर्माता भी हैं।

 

 

 

 

वकीलों को बदनाम करने का आरोप
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वकील आशुतोष दुबे ने हाईकोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से वेबसीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स की इस वेबसीरीज से कानून के पेशे को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इससे वकीलों की छवि और प्रतिष्ठा को खराब करने की साजिश रची गई है।

 

 

 

 

 

अंतरिम रोक की याचिका खारिज
याचिका की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील साई कृष्णा राजागोपाल अदालत में दलील देते हुए कहा कि वेबसीरीज के प्रसारण पर रोक संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वंत्रता के अधिकार के खिलाफ होगी। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने अंतरिम रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है।

 

 

 

 

डायलॉग के कारण कोर्ट में मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेबसीरीज के प्रसारण पर पूर्ण रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई अगले महीने जुलाई में होगी। दरअसल, इस डार्क कॉमे​डी वेबसीरीज के एक डायलॉग के कारण यह मामला कोर्ट में पहुंचा है। अब अगली सुनवाई में वकील अपने नए तर्क रखेंगे।

 

 

 

 

ये है वेबसीरीज की कहानी
वेबसीरीज की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक युवक हसमुुख के इर्द गिर्द घूमती है। हसमुख पेशे से कॉमेडियन है। एक दिन वह गुस्से में आकर एक व्यक्ति का कत्ल कर देता है। इसके बाद उसे लोगों का कत्ल करने का पागलपन सवार हो जाता है। कई हत्याएं करने की वजह से पुलिस से वह बचता फिरता है।…NEXT

 

 

 

Read More:

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh