Menu
blogid : 319 postid : 1396765

मीका सिंह ने जब बिपाशा बसु का नाम लेकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, इन 5 विवादों में भी आया नाम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (FWICE) ने पाकिस्तान में परफॉर्म करने पर मीका सिंह पर बैन लगाया था, अब उन्होंने सभी कलाकारों व इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नोटिस जारी किया है कि यदि वे मीका के साथ काम करते हैं तो उन पर भी बैन लगाया जाएगा। यह पहला मौका नहीं है, जब मीका किसी विवाद में फंसे हैं, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। आइए, एक नजर डालते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal22 Aug, 2019

 

 

राखी सांवत के साथ किया था जबरन किस

मीका सिंह से जुड़े विवादों की बात होती है तो सबसे पहले राखी सावंत के साथ उनका लिपलॉक जहन में आता है। साल 2006 में मीका ने अपने जन्‍मदिन पर राखी सांव के साथ जबरदस्‍ती लिप-लॉक कर डाला था। इस मामले ने तूल पकड़ा था कि बात पुलिस तक पहुंच गई थी।

 

डॉक्‍टर को जड़ा थप्‍पड़

साल 2015 में एक लाइव इवेंट के दौरान मीका सिंह ने गुस्‍से में आकर एक डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मार दिया था। दरअसल सिंगर मुंबई में एक लाइव कंसर्ट कर रहे थे जिस बीच एक डॉक्‍टर जबदस्‍ती फीमेल क्राउड में जाकर नाचने लगा था। ये देखकर मीका सिंह का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्‍होंने डॉक्‍टर को थप्‍पड़ रसीद कर दिया था।

 

 

गाल पर लिपस्टिक का मार्क

टीवी कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की शूटिंग के बाद मीका ने बिपाशा बसु के साथ अपनी एक तसवीर पोस्‍ट की थी जिसमें उनके गाल पर लि‍पस्टिक के निशान थे। इस तसवीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा था, ये किस उन्‍हें बिपाशा बसु ने दिया है। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो मीका सिंह ने सफाई दी कि यह किस उन्‍हें कपिल की दादी ने दी है।

 

हिट एंड रन केस

साल 2014 में मीका सिंह के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज हो चुका है। मीका ने अपनी गाड़ी से एक ऑटो रिक्‍शा को टक्‍कर मार दिया था, जिसमें ड्राईवर समेत कई पैसेंजर्स घायल हुए थे। इस मामले को लेकर मीका सिंह ने कहा था कि उस वक्‍त गाड़ी में मैं पीछे बैठा था ना कि गाड़ी चला रहा था।

 

 

चोरी का आरोप

मीका पर कस्टम चोरी का आरोप भी लग चुका है। एक बार मीका जब बैंकाक से मुबंई लौट रहे थे  तब तय सीमा से ज्यादा की विदेशी मुद्रा लाने के जुर्म में मुबंई पुलिस ने मीका को गिरफ्तार किया था। हांलाकि, बाद में उनकी जमानत हो गई थी।…Next

 

 

Read More :

आठ बहन-भाईयों के साथ झुग्गी में रहते थे गौतम अडानी, आज इतनी दौलत के हैं मालिक

सलमान खान की दबंग-3 में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, फिल्म के बारे में जानें 5 दिलचस्प बातें

हिन्दी सिनेमा की पहली ‘किसिंग क्वीन’ थीं देविका रानी, फल बेचा करते थे दिलीप कुमार उन्हें बना दिया स्टार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh