पंजाबी पॉप सॉन्ग में एक छोटा सा रैप गाने वाले ये चार रैपर्स आज बॉलीवुड पर राज करते हैं। एक समय था जब कई रैप गाने के बाद तक भी इन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन जैसे ही हनी सिंह के अल्टीमेट रैप्स ने रफ्तार पकड़नी शुरू की तो एक से एक रैपर बॉलीवुड मार्किट में उतर आए। देखा जाए तो हनी सिंह से लेकर रफ्तार और बादशाह तक ने बॉलीवुड में बहुत धमाल मचाया लेकिन कोई इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा नहीं जानता। यहां तक कि लोगों को यह भी नहीं पता कि ये कुंवारें हैं या शादीशुदा। तो आइए ऐसे में जानते हैं बॉलीवुड के इन टॉप 4 रैपर्स की पत्नियों के बारे में।
1. हनी सिंह
रैपर हनी सिंह जितना अपने रैप सांग्स के लिए मशहूर है उतना ही अपने अनोखे हेयर स्टाइल्स के लिए भी। साल 2005 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह ने साल 2011 में अपनी स्कूलमेट शालिनी तलवार सिंह से शादी की थी। आपको बता दें दोनों का बचपन साथ ही बीता है और ये दिल्ली के गुरुनानक स्कूल में एक साथ पढ़ते थे।
2. रफ्तार सिंह
अपने नाम की तरह रफ़्तार के रैप सांग भी बेहद तेज रफ़्तार और शानदार होते है। रैपर रफ़्तार का असली नाम दिलिन नायर है और इनका जन्म 16 नवंबर 1988 को केरल में हुआ था। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपन रैप सांग्स का जलवा बिखेर चुके रफ़्तार बेहद अच्छे डांसर भी है। इनकी पत्नी का नाम कोमल वोहरा है और साल 2016 में इस खूबसूरत कपल ने शादी की थी। इनकी पत्नी मूल रूप से दिल्ली की निवासी है।
3. बादशाह
बॉलीवुड में इस वक्त सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक है बादशाह जो अपने रैप सांग्स के लिए खासे मशहूर है। अब तक उन्होंने जितने भी गाने दिए है वो सबके सब सुपरहिट रहे है। भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। बॉलीवुड रैपर बादशाह का रियल नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है और उनकी पत्नी का नाम है जैस्मिन। 31 वर्षीय बादशाह सिंगिंग में आने से पहले एक IAS ऑफिसर बनना चाहते थे पर अब उनके सांग्स की दुनिया दीवानी है।
4. बाबा सहगल
बाबा सहगल को पहला पॉप सिंगर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बाबा के गानों का अंदाज अलग ही हुआ करता था। उन्होंने अंजू से शादी की और उनको एक बेटा भी है। लेकिन आशिमा कालरा संग रिलेशन में आने के बाद बाबा अंजू से अलग हो गए। अब वह आशिमा के साथ रह रहे हैं।…Next
Read More:
तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी
9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन
बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना
Read Comments