Menu
blogid : 319 postid : 1394979

अमिताभ बच्चन की फिल्मों में विलेन बनते थे महेश आनंद, हुई थीं 5 शादियां

बॉलीवुड में 80 से 90 दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के विलेन महेश आनंद का निधन हो गया है। मशहूर विलेन महेश आनंद बीते दिन अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 57 वर्ष के थे। पुलिस ने यारी रोड स्थित महेश आनंद के घर से उनकी लाश बरामद की, जिसे पोस्टमार्टम के लिए विले पार्ले स्थित कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। चौंकाने वाली अपडेट यह सामने आई है कि महेश की मौत तीन दिन पहले कार्डिएक अरेस्ट से हो चुकी थी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Feb, 2019

 

 

18 साल बाद नजर आए थे फिल्म में

 

 

महेश हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा में काम किया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने 18 साल बाद वापसी की थी। हालांकि, इस दौरान वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। इंटरव्यू में महेश ने कहा कि- 18 साल तक किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया। मैं 18 साल से अकेला रह रहा था, न काम था और न ही पैसा। मैंने पहलाज निहलानी के साथ अंदाज’ और ‘आग का गोला’ में काम किया था। ऐसे में उन्हें मुझे छोटा सा रोल ऑफर किया।

 

महेश आनंद को जब अमिताभ ने बचाया था

 

 

महेश आनंद 90 के दशक में उस वक्त खूब चर्चा में आए थे जब उनपर सड़क किनारे सो रहे 3 लोगों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा था। ये हादसा अमिताभ बच्चन के घर के सामने हुआ था और उन्होंने ही महेश को बचाया था।

 

फिल्म में स्टंट करते हुए चोटिल हो गए थे

 

 

महेश एक फिल्म में स्टंट करते हुए चोटिल हो गए थे। 6 महीने तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा और 3 साल तक वो बिस्तर पर पड़े रहे। उनका वजन कम हो गया था और हड्डियां खराब हो गई थीं। उसके बाद उन्हें फिल्में मिलनी भी बंद हो गई।

 

रीना रॉय की बहन से की थी पहली शादी

 

 

महेश आनंद ने अपनी पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन और प्रोड्यूसर बरखा रॉय से हुई थी। इसके बाद साल 1987 में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से शादी की। दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है, वो अब करीब 30 साल का हो चुका है। त्रिशूल ने अपना नाम बदलकर एंथनी वोहरा कर लिया है।

 

2015 में रशियन लड़की से की पांचवी शादी

 

 

आनंद की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से साल 1992 में हुई। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। चौथी शादी महेश आनंद ने साल 2000 में एक्ट्रेस ऊषा बाचानी से की, दो ही साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। हाल ही में महेश आनंद ने फेसबुक पर एक औरत के साथ तस्वीर पोस्ट थी थी, जिसमें उन्होंने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था। खबर थी कि साल 2015 में महेश आनंद ने एक रशियन लड़की लाना संग शादी कर ली और उसी की फोटो उन्होंने फेसबुक पर शेयर की थी।

 

इन फिल्मों में किया काम

 

 

महेश आनंद ने गोविंदा की फिल्म कुली नंबर वन में काम किया था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म शहनशाह में काम किया था। इसके अलावा वह गंगा-जमुना सरस्वती, आया तूफान और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

 

आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था

 

 

खबरों की मानें, तो महेश आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो महेश को मृत पाया। महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। चौंकाने वाली अपडेट यह सामने आया है कि महेश की मौत के पीछे पहली वजह कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh