Menu
blogid : 319 postid : 1396533

इन 5 मौकों पर ट्रोलर्स का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, कभी पीएम मोदी से मुलाकात तो कभी मैगजीन कवर बनी वजह

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री जिनके फैंस भारत ही नहीं, विदेशों में भी हैं। ‘देसी गर्ल’ अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती है, तो कभी किसी इवेंट में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका इस बार सोशल मीडिया पर किसी और वजह से ट्रेंड हो रही हैं। दरअसल, हाल ही में प्रियंका की पति निक के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में प्रियंका पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ‘दोहरा चेहरा’ रखने वाला बताया है। यूजर्स का कहना है कि प्रियंका दीवाली पर पटाखे न जलाने का संदेश देते हुए खुद को अस्थमा का रोगी बताती हैं, लेकिन दूसरी तरफ वो सिगरेट पीने से कोई गुरेज नहीं करतीं। इसके अलावा भी प्रियंका कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। आइए, डालते हैं एक नजर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal22 Jul, 2019

 

 

मेट गाला की ड्रेस

मेट गाला 2017 में प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का ट्रेंचकोट पहना था। इस आउटफिट का सबसे बड़ा हाईलाइट था इसके साथ जुड़ा ड्रामैटिक लॉन्ग ट्रेन। ये पहली बार था जब एक्ट्रेस ने अपने लुक्स और ड्रेसअप के साथ बड़ा एक्सपेरिमेंट किया था। एक्ट्रेस का मेट गाला लुक खूब वायरल हुआ था। ढेरों मीम्स बने। लोगों ने प्रियंका का बुरी तरह मजाक उड़ाया था।

 

आर्मपिट को फोटोशॉप करने पर भड़के लोग

 

 

2016 में प्रियंका चोपड़ा मैक्सिम मैग्जीन के जून-जुलाई एडिशन में कवर पर नजर आई थीं। फोटो में एक्ट्रेस अपने एक हाथ से बालों को पकड़े हुए थीं। फोटो में उनकी आर्मपिट साफ नजर आ रही थी। बस इसी बात पर ट्रोल्स भड़क गए। आलोचकों का कहना था कि एक्ट्रेस ने आर्मपिट को क्लीन और टैनफ्री दिखाने के लिए फोटोशॉप का सहारा लिया है।

 

अपनी ड्रेस की वजह से हुई ट्रोल

 

 

मई 2017 में प्रियंका ने जर्मनी के बर्लिन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस ऑफिशियल मीटिंग की तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की थी, जहां फ्रेम में वे पीएम संग दिखीं लेकिन प्रियंका को ये तस्वीर शेयर करना भारी पड़ा। दरअसल, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका शॉर्ट ड्रेस में थीं। उनके पैर खुले दिख रहे थे। प्रियंका ड्रेस की वजह से खूब ट्रोल किया गया।

 

निक के साथ बेडरूम की फोटो

 

 

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अक्सर पति निक जोनस संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन शादी के बाद अपनी एक बेडरूम फोटो शेयर कर प्रिंयका ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। इस वायरल फोटो में प्रिंयका निक के सीने पर सिर रखकर सोती दिख रही हैं। तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने एक्ट्रेस से पूछा कि ये तस्वीर किसने खींची है? क्या कपल ने अपने घर में एक फोटोग्राफर रखा हुआ है?

 

मेट गाला 2019

 

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2019 में भी अपने फैदर लुक के चलते ट्रोल हो गई थीं। उनके अजीबों-गरीब मेकअप और कपड़ों को लेकर कई यूजर्स ने उनका मजाक बनाया था।…Next

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh