Menu
blogid : 319 postid : 1395410

सलमान खान ने जिन सितारों को किया लॉन्च, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई बना स्टार

सलमान खान को बॉलीवुड में सबसे दरिया दिल माना जाता है। जो भी सलमान के पास मदद मांगने पहुंचता है वे उसे खाली हाथ नहीं भेजते हैं। इसी के चलते सलमान बॉलीवुड में स्ट्रगल करने वाले कई न्यूकमर्स के गॉडफादर भी बन गए हैं। सलमान अब तक कई एक्टर्स को इंडस्ट्री में लॉन्च कर चुके हैं। सलमान ने भले ही कई स्टार्स को लॉन्च तो कर दिया है लेकिन ज्यादातर आज भी स्ट्रगल ही कर रहे हैं। कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन पर सलमान ने मेहरबानी तो कर दी, लेकिन दर्शकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Mar, 2019

 

 

 

1. कैटरीना कैफ

 

 

बॉलीवुड की चिकनी कमली गर्ल यानि कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे मंहगी और सफल एक्ट्रेल में गिनी जाता हैं। हालांकि, उनका डेब्यू इतना शानदार नहीं था, कैट ने अपना डेब्यू फिल्म बूम से किया था, जो फ्लॉप हुई थी। उसके बाद वो सलमान की करीबी दोस्त बन गई और उन्हें सलमान ने अपने होम प्रोडक्शन ऐसा करने पर चुनाव आयोग दंडात्मक कार्रवाई भी कर सकता है। फिल्म से लॉन्च किया, इसके बाद कैट को लगातार सुपरहिट फिल्में मिलती चली गई औऱ इसके पीछे सलमान का हाथ माना जाता है।

 

2. आयुष शर्मा

 

 

सलमान ने बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को पिछले साल फिल्म ‘लवयात्री’ से लॉन्च किया, लेकिन आयुष की एक्टिंग में वो दम नजर नहीं आया जिसकी उम्मीद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिलहाल, आयुष के पास कोई और फिल्म नहीं है। आयुष का कॅरियर खत्म होते देख एक बार फिर सलमान उनके लिए फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

3. अथिया शेट्टी

 

 

सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। अथिया शेट्टी मे सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। बता दें कि सलमान खान और सुनील शेट्टी काफी अच्छे और पुराने दोस्त है। सलमान खान अब इंडस्ट्री पर राज करते हैं ऐसे में सुनील शेट्टी का करियर बनाने में सलमान ने पूरी जान लगा दी। हालांकि आथिया का हाथ अबतक कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है।

 

4. डेजी शाह

 

 

आखिरी बार सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में दिखाई दी अभिनेत्री डेजी शाह को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। डेजी शाह ने सलमान खान के साथ साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले डेजी शाह साल 2003 में आई सलमान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के गाने ‘लगन लगी’ में भी उनके साथ डांस करती दिखाई दी थी। सफल फिल्में करने का बाद भी डेजी को कुछ खास हासिल नहीं हुआ है।

 

5. जरीन खान

 

 

कैटरीना कैफ की हमशक्ल से मशहूर हुई अभिनेत्री जरीन खान को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया था। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीर’ में सलमान खान के साथ जरीन ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिकॉर्ड नहीं बनाया था लेकिन जरीन खान काफी मशहूर हुई थीं। हालांकि, ये भी अबतक सफलता का स्वाद नहीं चख पाई हैं।

 

6. सूरज पंचोली

 

 

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हीरो’ में अथिया शेट्टी के अपोजिट थे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। सूरज को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। डेब्यू फिल्म के बाद से ही सूरज काफी लाइमलाइट में आ गए थे हालांकि, इसके बाद कोई खास पहचान नहीं बना पाए।

 

7. स्नेहा उल्लाल

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल से मशहूर हुईं अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को सलमान खान ने फिल्म ‘लक्की’ में लॉन्च किया था। हालांकि, स्नेहा का बॉलीवुड में लक कोई खास काम नहीं कर पाया। इसके बाद कुछ साउथ फिल्मों में दिखाई दी। आखिरी बार स्नेहा 2015 में आई फिल्म ‘बेजुबान इश्क’ में दिखाई दी थीं।

 

8. हिमेश रेशमिया

 

 

मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का भी करियर बनाने वालों में सलमान खान का अहम रोल है। सलमान की फिल्म ‘तेरे नाम’ में हिमेश को मिला ब्रेक उनके लिए सबसे बड़ी सफलता बन गया। इस फिल्म के गानों को खूब सराहा गया, हाल ही में हिमेश ने सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ एक एल्बम में भी काम किया था।…Next

 

Read More:

सोनाली बेंद्रे ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा कैंसर सर्जरी का 20 इंच का गहरा कट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में

विंग कमांडर ‘अभिनंदन’की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम, देश के हीरो पर जाहिर की राय

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh