Menu
blogid : 319 postid : 1398034

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझने के करीब, पुलिस को बस इस रिपोर्ट का इंतजार

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 Jul, 2020

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का खुलासा करने से अब पुलिस एक कदम दूर रह गई है। पुलिस के मुताबिक मौत से संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और दस्तावेज भी जुटाए जा चुके हैं। पुलिस को अब सिर्फ एक खास रिपोर्ट का इंतजार रह गया है।

 

 

 

 

 

संदेह में हैं बॉलीवुड सेलीब्रिटीज
टैलेंटेड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह काफी समय से डिप्रेशन में थे। उनके डिप्रेशन और मौत की वजह बॉलीवुड में कायम नेपोटिज्म को माना जा रहा है। क्योंकि सुशांत से फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड से लेकर फितूर तक कई फिल्में छीन ली गई थीं और उनमें सुशांत की जगह स्टारकिड को लिया गया था। सुशांत के फैंस ने कुछ बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के खिलाफ मोर्चा भी खेला हुआ है।

 

 

 

दर्जनभर से ज्यादा के बयान दर्ज
पुलिस सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई दिशा में जांच कर रही है। अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। जिनमें सुशांत के घरवाले, नौकर, दोस्त और बॉलीवुड सेलीब्रिटीज शामिल हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली से भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी।

 

 

 

 

घर के सुरक्षामानकों पर पुलिस की नजर
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने नजदीकी लोगों के बयान दर्ज करने के साथ मौके पर मिली वस्तुओं की भी जांच की है। सुशांत के पूरे घर की तलाशी के दौरान सुरक्षामानकों पर भी पुलिस ने नजर दौड़ा दी है। मुंबई जोन IX के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया है कि सुशांत के घर पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था।

 

 

 

 

फॉरेंसिक रिपोर्ट उठाएगा मौत से पर्दा
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने एएनआई को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत जहां रहते थे उस बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उनके मुताबिक सुशांत के घर पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। उन्होंने कहा कि अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। सुशांत के फैंस मान रहे हैं कि इस फोरेंसिक रिपोर्ट से अहम खुलासा होने वाला है।

 

 

 

 

सुशांत की लास्ट ​फिल्म 24 को हॉटस्टार पर आएगी
उधर, सुशांत की लास्ट फिल्म दिल बेचारा के प्रमोशन को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे मैदान में कूद गए हैं। अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने फैंस से कहा है कि वह सुशांत की फिल्म को जरूर देखें। उन्होंने कहा कि फिल्म दिल बेचारा को अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाना है। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।…NEXT

 

 

 

Read More:

कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, अपने गुरु से 13 वर्ष उम्र में ही विवाह करने पर चर्चा में आई थीं 

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh