Menu
blogid : 319 postid : 1392434

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

बिग बॉस 12 का सीजन शुरू हो चुका है और इस बार भी शो का हिस्सा एक फिर कॉमर और सेलिब्रिटी बने हैं। शो में टीवी के कई जाने माने चाहरों ने हिस्सा लिया है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये गेम क्या रुख लेता है। फिलहाल सीजन 12 का विजेता कौन बनेगा ये कोई नहीं जानते हैं, ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन कंटेस्टेंट पर जिन्होंने इसके पहले शो को जीता है और वो अब क्या कर रहे हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Sep, 2018

 

 

 

1. राहुल रॉय विनरसीजन 1 (2006-07)

 

 

सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2015 में आई 2B or not to B थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की। इन दिनों अपने बैनर राहुल रॉय प्रोडक्शन में एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

2. आशुतोष कौशिक-  विनर सीजन 2

 

 

रोडिज फेम आशुतोष कौशिक को बिग बॉस सिजन 2 में मौका मिला था और अशुतोष इसे जितने में भी कामया हुए थे। आशुतोष कौशिक ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें लाल रंग (2016), जिला गाजियाबाद (2013), शॉर्टकट रोमियो (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।

 

3. विंदू दारा सिंह विनर सीजन 3

 

 

विंदू दारा सिंह फिल्मों में एक जानाम माना नाम है, विंदू तीसरे सीजन के विनर थे। हालांकि इस जीत के बाद उन्हें कुछ खास काम नहीं मिला और वो कुछ फिल्मों मेंसाइड रोल करते हुए देखे गए। साल 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ और 2014 में ‘जट जैम्स बॉन्ड’ में आखिर बार नजर आए थे। फलिहाल उनके बार बॉलीवुड या फरि टीवी का कोई काम नहीं है।

 

4. श्वेता तिवारी – विनर सीजन 4

 

 

कसौटी फेम श्वेत तिवारी ने सिजन 4 में पहली महिला विजेता बनकर उभरी थी। श्वेता ने 2016 में बेगुसराय नाम के टीवी शो में नजर आई थी, इसके बाद उन्होंने दूसरी बाद मां बनने का सुख पाया। फलिहाल श्वेता टीवी से दूर हैं, लेकिन वो जल्द ही फिल्म सिक्स X में नजर आएंगी।

 

5. जूही परमार – विनर सीजन 5

 

 

श्वेता तिवारी के बाद टीवी की एक और मशूहर एक्ट्रेल जूही परमार बिग बॉस 5 में आई थी। जूही शो कुमकुम में नजर आई थी। हाल में में जूही का अपने पति सचिन से तलाक हुआ है और फिलहाल वो सिंगर मदर हैं। जूही आखिरी बार टीवी शो शनि में नजर आई थीं, हालांकि फिलहाल उनके पास कुछ खास प्रोजेक्ट नहीं है।

 

6. उर्वशी ढोलकिया – विनर सीजन 6

 

 

लगातार तीसरी बार बिग बॉस में लड़की विजेता बनकर उभरी थीं, उर्वशी ढोलकिया टीवी का मशहूर चेहरा हैं। उर्वशी कई सालों से टीवी पर काम कर रहे हैं और आज भी वो टीवी पर काम कर रही हैं। उर्वशी इन दिनों टीवी शो चंद्रकांता में रानी इरावती के रोल में नजर आ रही हैं।

 

7. गौहर खान – विनर सीजन 7

 

 

बिग बॉस में चौथी बार किसी महिला को ये खिताब मिला था, गौहर ने फिल्म एक्ट्रेल तनिषा को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था।2017 में आई फिल्म बेगम जान में नजर आई थीं। गौहर अक्टूबर, 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म 9 ऑवर्स इन मुंबई में नजर आएंगी। इसक साथ ही गौहर ने खुद के कपड़ो का ब्रॉड भी लॉन्च किया है।

 

8. गौतम गुलाटी – विनर सीजन 8

 

 

लगातार चार बार महिला विजेता की कड़ को तोड़ते हुए टीवी एक्टर गौतम ने 8वें सिजन को अपने नाम किया था। गौतम ने टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को हराकर ये ट्रॉफी जीती थी। गौतम ने फिल्म अजहर में काम किया था। गौतम आखिरी बार फिल्म बहन होगी तेरी में नजर आए थे, फिलहाल उनके पास कोई ऑफर नहीं है।

 

9. प्रिंस नरुला – विनर सीजन 9

 

 

एक बार फिर से रोडिज फेम प्रिंस नरूला ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, इस शो में कई मशूहर टीवी चेहरों ने भी हिस्सा लिया था। प्रिंस एमटीवी रोडीज में बतौर जज बनकर नजर आते हैं। इसके साथ ही वो कुछ दिनों तक शो ‘बढ़ो बहू में नजर’ आए थे, हालांकि वो शो अब बंद हो गया है। फिलहाल प्रिंस ‘नागिन-3’ में नजर आ रहे हैं और इसके सात ही वो खुद के एल्बन भी लॉन्च कर रहे हैं।

 

10. मनवीर गर्जुर –सीजन 10

 

 

बिग बॉस 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले नोएडा के मनवीर गर्जुर सिजन 10 के पहले कॉमनर थे। मनवीर ने ये ट्राफी मशहूर वीजे बानी को हराकर जीती थी। मनवीर ने इस शो के बाद रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा लिया था। फिलहाल मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।

 

11. शिल्पा शिंदे विनर – सीजन 11

 

 

मशहूर शो ‘भाभी जो घर पर हैं’ की फेम शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विजेता बनी थी। शिल्पा ने मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हराकर ये ट्रॉफी जीती थी, विनर बनने के बाद शिल्पा ने एक आइटम नंबर किया था। इसक बाद वो ‘धन धना धन में’ दिखी थी। हालांकि फिलहाल उनके पास कोई  दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh