Menu
blogid : 319 postid : 1392300

बॉलीवुड सितारों के यहां भी होती है गणपति की धूम, सलमान से गोविंदा तक ऐसे मनातें है उत्सव

गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर शुरू हो चुका है और इस उत्सव में बॉलीवुड के सितारे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेत हैं। हर साल बॉलीवुड के सितारो के यहां बप्पा जरुत आते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी भक्ति के रंग में रंगे हुए होते हैं। इस साल भी हर बार की तरह धूम-धाम से ये त्योहार मनाया जा रहा है। आइये जानते हैं कैसे हमारे बॉलीवुड सितारे गेणशोत्सव मनाते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Sep, 2018

 

 

 

 

1. सलमान खान

 

 

सलमान खान की भगवान गणेश में गहरी आस्था है। सलमान भी मानते हैं कि बप्पा ने उन्हें कई मुश्किलों से निकाला है। हर साल गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। सलमान अक्सर अपने वयस्त समय से वक्त निकालकर बप्पा की पूजा करते हैं और परिवार के साथ उन्हें विदाई भी देते हैं।

 

2. कपूर परिवार

 

 

बॉलीवुड का कपूर परिवार हर साल बप्पा को बेहद प्यार और दुलार से अपने घऱ लाता है। कपूर फैमिली का गणेश उत्सव भी कम मोहक नहीं होता है। राज कपूर जब थे उस दौना वो बेहद शान से बप्पा की पूजा करते थे और अब उनके बेटे भी बप्पा को अफने घर में जुरूत लाते हैं। इस अवसर पर पूरा कपूर खानदान एक होकर विघ्नहर्ता का स्वागत करता है।

 

3. जितेंद्र

 

 

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर जितेंद्र की गणेश भक्ति किसी से छिपी नहीं है, उनका पूरा परिवार बप्पा के सामने नत-मस्तक रहता है। एकता कपूर भी बहुत धार्मिक हैं, हर साल जितेंद्र का पूरा परिवार गणेश उत्सव की तैयारियों में जोरो-शोरों से लग जाता है। इस अवसर पर जितेंद्र गिरगौम में अपने पुराने घर जाकर पहली गणेश आरती करते हैं।

 

4. विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय करियर के शुरुआती दिनों में सफलता ना मिलने से काफी परेशान थे, लेकिन 2007 की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के बाद से मानो उनकी किस्मत ही बदल गई। उसके बाद तो उनकी फिल्में लगातार हिट होती चली गईं। विवेक ओबरॉय अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट बप्पा को देते हैं। उनका मानना है, भगवान गणेश की कृपा से उनकी जिंदगी में शांति और समृद्धि है।

 

5. गोविंदा

 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा भी हर साल गणेश भगवान की मूर्ति घर पर लाते हैं। हालांकि गोविंदा इस उत्सव को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं, इस पूजा में उनके करीबी ही शामिल होते हैं।

 

6. शिल्पा शेट्टी

 

 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा यह साबित करते हैं कि भगवान के प्रति आस्था की कोई सीमा नहीं होती। हर साल शिल्पा और राज बप्पा को धूमधाम से घर लाते हैं.।गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान शिल्पा का डांस सुर्खियों में रहता है। इस साल भी उनके घर बप्पा पधारे हैं और शिल्पा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।…Next

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh