Menu
blogid : 319 postid : 1394174

FLASHBACK 2018: इस साल मिलिंद सोमन ने दूसरी तो राहुल महाजन ने तीसरी बार रचाई शादी

साल 2018 ने कुछ स्टार्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। किसी स्टार ने जिंदगी के सूनेपन को खत्म कर ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से शादी रचाई तो किसी ने गुपचुप ब्याह करके खुशियों को अपनाया। किसी स्टार ने इस साल दूसरी शादी की तो किसी ने दो शादियों के बाद तीसरी शादी करने से भी नहीं हिचके। तो चलिए आपको साल 2018 में उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस साल दूसरी या फिर तीसरी शादी करके सभी को चौंका दिया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Dec, 2018

 

 

 

1. मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर

 

 

मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के फासले की वजह से ज्यादा चर्चा में रही। मिलिंद सोमन की उम्र 52 वर्षीय है जबकि अंकिता कंवर  27 साल की हैं। मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

 

2. राहुल महाजन-नतालिया इलियाना

 

 

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने इस साल अचानक शादी रचा ली। राहुल महाजन की यह तीसरी शादी है। राहुल महाजन ने 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली थी। राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नतालया इलियाना है। दिलचस्प बात यह है कि नतालिया अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की थी।

 

3. रघु राम-नताली

 

 

रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली है। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए। दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए। वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी।

 

4. हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर

 

 

हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही न्यूलीवेड कपल हनीमून के लिए दुबई गए हैं। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।...Next

 

Read More:

कभी चॉकलेटी हीरो जैसे दिखते थे बाहुबली के ‘भल्लालदेव’, एक आंख से नहीं देख पाते हैं राणा दग्गुबाती

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh