Menu
blogid : 319 postid : 1394182

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रियंका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

2018 हाई प्रोफाइल सेलेब्स की शादियों के नाम रहा, गूगल ने साल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें खास ये है कि दुनियाभर की मोस्ट गूगल सर्च्ड वेडिंग की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी भी शामिल है। बॉलीवुड की इन दोनों एक्ट्रेसेस की शादी गूगल की टॉप-5 लिस्ट में है। मतलब ये कि विदेश में भी भारतीय सितारों की शादी ट्रेंड में रहीं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Dec, 2018

 

 

1. ईशा अंबानी- आनंद पीरामल

 

 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में हुई। ईशा-आनंद ने एंटीलिया में सात फेरे लिए थे। हालांकि इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में प्री-वेडिंग सेरेमनी का कार्यक्रम 8 दिसंबर से शुरू हुआ था। ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर रिसेप्शन तक में बॉलीवुड स्टार्स, पॉलिटीशियन और स्पोर्ट्स पर्सन, बिजनेसमैन पहुंचे थे। विदेशी मेहमानों में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की रही।

 

2. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

 

 

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को सात फेरे लिए। हालांकि ये शादी इटली के लेक कोमो में हुई। शादी की वजह से लेक कोमो को एक हफ्ते के लिए बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। दीपिका-रणवीर ने शादी को बेहद निजी रखा, इसी वजह से ये शादी काफी चर्चा में रही। वहीं भारत आकर दीपवीर ने 3 रिसेप्शन दिए, एक रिसेप्शन बेंगलुरु और दो रिसेप्शन मुंबई में दिए गए। विदेश में भी कपल की रॉयल वेडिंग को खूब गूगल किया गया।

 

3. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

 

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया। यहां पीएम मोदी भी बधाई देने पहुंचे थे। जोधपुर में हुई इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका-निक की शादी गूगल पर भी ट्रेंड में रही।

 

4. कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ

 

 

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को जालंधर में सात फेरे लिए थे। इस शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके बाद कपिल ने 14 दिसंबर को अमृतसर में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। बता दें कि कपिल-गिन्नी ने मुंबई में भी 25 दिसंबर को दूसरा रिसेप्शन दिया था।

 

5. सोनम कपूर-आनंद आहूजा

 

 

8 मई 2018 को सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ अपनी आंटी कविता सिंह के मुंबई के बांद्रा स्थित बंगले में सात फेरे लिए थे। यह शादी पंजबी रीति-रिवाज से हुई थी। इस शादी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे बड़े स्टार पहुंचे थे।...Next

 

Read More:

कभी चॉकलेटी हीरो जैसे दिखते थे बाहुबली के ‘भल्लालदेव’, एक आंख से नहीं देख पाते हैं राणा दग्गुबाती

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh