Menu
blogid : 319 postid : 1389503

300 रुपये थी प्रकाश राज की पहली कमाई, 50 की उम्र में बने पिता

प्रकाश राज एक बेहद ही मंझे हुए भारतीय कलाकार,निर्माता, टीवी होस्ट हैं।  दक्षिण भारतीय सिनेमा से कमल हासन के बाद प्रकाश राज पहले ऎसे कलाकार है जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा के अभिनेता प्रकाश राज ने “सिंघम”, “वान्टेड” और “दबंग-2” के जरिए बॉलीवुड में खलनायक की खाली जगह को भरने का काम किया।

 

 

 

प्रकाश राज नहीं है असली नाम

 

 

 

प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है, जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर बदला था । प्रकाश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बैंगलोर के सेंट जोसफ स्कूल से की है। अपने स्कूल समय में वह एक प्रतिभाशाली छात्र माने जाते थे। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई सेंट जोसफ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से की।

 

2000 प्ले कर चुके हैं

 

 

प्रकाश राज ने पहला प्ले अपने स्कूल में किया था, वह अब तक तकरीबन 2000 प्ले कर चुके हैं।  वह आज जिस मुकाम पर वह उसका सारा श्रेय तमिल निर्देशक के बालाचंद्र को देतें हैं। प्रकाश राज को उनके 29 साल के करियर में अब 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

300 रुपए थी पहली कमाई

 

 

प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया।

 

विलेन के किरदार से हुए मशहूर

 

 

1994 में उन्होंने फिल्म ‘Duet’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही और प्रकाश राज को भी पहचान मिली। उन्होंने 2009 में फिल्म ‘वॉन्टेड’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने ‘सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘हीरोपंती’, ‘जंजीर’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन ही बने हैं।

 

विवादों से रहा है नाता

 

 

तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। फिल्म सिंघम के डाइलॉग को लेकर भी प्रकाश राज काफी विवादों में आ गए थे। फिल्म में एक डाइलॉग के कारण फिल्म की पूरी टीम ने और प्रकाश राज ने कन्नड़ फिल्म एसोसिएशन से माफ़ी मांगी। प्रकाश राज ने कहा कि मै खुद कन्नडियन हूँ, मै किसी की भावना आहत नहीं करना चाहता।

 

2 करोड़ रुपए है फीस

 

 

प्रकाश राज फिलहाल एक फिल्म के करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। प्रकाश राज ने आज तक मैनेजर नहीं रखा। प्रकाश राज अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। वो इंडस्ट्री में इकलौता ऐसे एक्टर हैं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा है। अपनी कमाई का 20 परसेंट हिस्सा चैरिटी करते हैं।

 

दो शादी कर चुके हैं राज

 

 

कोरियोग्राफर पोनी वर्मा प्रकाश राज की दूसरी पत्नी हैं। प्रकाश ने अगस्त, 2010 में पोनी से शादी की थी। पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी लेकिन 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना और पूजा हैं। राज 50 की उम्र में एक बार फिर बेटे के पिता बने। 3 फरवरी, 2016 को उनकी दूसरी पत्नी पोनी वर्मा ने बेटे को जन्म दिया।…Next

 

 

 

Read More:

इमरान हाशमी के साथ फिल्म करके हुई थीं मशहूर, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वाले 5 स्टार किड्स, जिन्‍हें शायद ही जानते हों आप

12वीं फेल होने के बाद घर से भाग गई थीं कंगना, कॉफी पीते हुए मिली थी पहली फिल्म

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh