Menu
blogid : 319 postid : 1395477

19 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने किया था डेब्यू, आज हैं इतने करोड़ों की मालिकन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 25 साल की हो चुकी हैं। 6 साल के अपने छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के किरदार कर आलिया ने खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में इतने वेरायटी के रोल किए हैं कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और बॉलीवुड में वे एक सधी हुई अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके अब तक के सफर पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Mar, 2019

 

 

 

बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं आलिया

 

 

आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 में हुआ था। पिता महेश फिल्म डायरेक्टर थे और मम्मी सोनी राजदान एक्ट्रेस तो ऐसे में फिल्मों का शौक तो होना ही था। मुंबई में पली-बढ़ी आलिया ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में आलिया ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और आज वो न केवल अपने इस सपने को जी रही हैं बल्कि एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित भी कर चुकी हैं।

 

6 साल में पहली बार पर्दे पर आई थीं नजर

 

 

अगर आपने फिल्म संघर्ष देखी हो तो आपको अच्छे ये याद होगा कि इस  फिल्म में प्रीति जिंटा के बचपन के किरदार दिखाया गया था। बता दें इस फिल्म में प्रीति के बचपन का किरदार किसी औऱ ने नहीं बल्कि 6 साल की आलिया ने निभाया था। आलिया जब 6 साल की थीं, तब उन्होंने फिल्म संघर्ष (1999) में वो पहली बार नजर आई थी।

 

400 लड़कियों ने दिया था  ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए ऑडिशन 

 

 

डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए आलिया के साथ ही करीब 400 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के लिए करण ने जब आलिया का चयन किया था तो उनके सामने शर्त रखी थी कि उन्हें इस फिल्म के लिए अपना वजन कम करना होगा। बात दें फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन 67 किलो था। अपनी पहली फिल्म के लिए आलिया ने 16 किलो वजन कम किया था। बता दें आलिया ने महज 19 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था।

 

‘हाइवे’ में की एक्टिंग और सिंगिंग 

 

 

आमतौर पर एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में छोटे और ग्लैमरस रोल करना पसंद करती हैं। लेकिन आलिया अपनी दूसरी ही फिल्म ‘हाइवे (2014)’ में डी-ग्लैम अवतार में नजर आईं। फिल्म में उनके किरदार की खूब प्रशंसा हुई। अपने छोटे से करियर में आलिया ने न सिर्फ एक्टिंग की कला दिखाई, बल्कि उनकी सिंगिंग स्किल्स को भी काफी सहारा गया। करियर की दूसरी फिल्म ‘हाइवे’ में उन्होंने सोहो साहा। गाने में आवाज दी. ए आर रहमान उनसे बेहद इंप्रेस हुए।

 

कई सुपरहिट फिल्मों में की दमदार एक्टिंग

 

 

जब साल दर साल आलिया ने सफलता के झंडे गाड़ने शुरू किये तो बॉलीवुड समझ गया कि उसने अपना नया चेहरा पा लिया है। साल 2015 में आयी फ़िल्म ‘2 स्टेटस’ भी आलिया के करियर का एक अहम पड़ाव है। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फ़िल्मों ने भी आलिया के करियर को रफ़्तार दी। ‘कपूर एन्ड संस्’, डियर जिंदगी, उड़ता पंजाब,राजी जैसी फिल्मों ने  उन्हें और उपर उठाया। आलिया ने अभी तक की अपनी यात्रा में आलिया ने साबित कर दिखाया है कि वो जितनी स्वीट हैं उतनी ही दमदार एक्ट्रेस भी हैं।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुआ था प्यार

 

 

आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ दी थी, इसके बाद से ही दोनों ने केवल अच्छे दोस्त थे बल्कि साथ में कई सारी पार्टी में नजर भी आते थे। कई सालों तक ये कपल साथ रही लेकिन 2016 के दौरान दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई और आखिरकार ये रिश्ता खत्म हो गया।

 

रणबीर के प्यार में हैं आलिया

 

 

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है। जहां रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को ब्रेसलेट गिफ्ट किया। वहीं एक्टर के मम्मी-पापा यानि नीतू और ऋषि कपूर को भी आलिया पसंद हैं। बता दें इन दोंने की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई थी। वैसे आलिया का ”सांवरिया” एक्टर पर हमेशा से क्रश था।

 

कलंक और ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी आलिया

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की अगली फिल्म कलंक है। इसके अलावा वह इस साल ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। आलिया ने बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR भी साइन कर ली है। वहीं, वह अगले साल करण जौहर की फिल्म कलंक में भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

 

क्या इस साल करेंगी शादी?

 

 

आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। स्पॉय बॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके एक सोर्स ने खुलासा किया कि भट्ट और कपूर परिवार ऋषि कपूर के घर आते ही सबसे पहले पंडित से मिलेंगे। अप्रैल तक शादी की डेट फाइनल की जा सकती है।

 

13 करोड़  से ज्यादा की है मालिकन

 

View this post on Instagram

A glimpse of my new moving home.. @gaurikhan 🦋🌸

Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

 

आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कम उम्र में ही ऐसी सफलता और स्टारडम हासिल किया है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक और फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, आलिया की पूरी संपत्ति करीब 13 करोड़ से ज्यादा  है। वहीं वो एक फिल्म के 5 से 6 करोड़ तक फीस लेती हैं। आलिया कई सारे विज्ञापनों में भी जर आती है जिसके लिए वो 2 से 3 करोड़ तक चाार्ज करती हैं।

 

आलिया भट्ट के पास तीन फ्लैट हैं

 

 

आलिया भट्ट के पास तीन फ्लैट हैं। इन फ्लैट्स की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए हैं। आलिया ने हाल ही में तीसरा फ्लैट खरीदा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया के इस नए फ्लैट की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपए है। जुहू स्थित ये फ्लैट 2300 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है। आलिया ने पहली प्रॉपर्टी साल 2015 में एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर से 5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी। वहीं, आलिया के दूसरे फ्लैट की कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपए हैं।

 

ऐसा है कार कलेक्शन

 

 

आलिया के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ब्लैक ऑडीA6 कार है। इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपए है। आलिया ने ये कार 2015 में खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास ऑडी AQ है। इसकी कीमत भी 55 लाख रुपए है। आलिया की तीसरी कार रेंज रोवर है। इसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए है। वहीं, आलिया के पास सबसे महंगी कार BMW 7 है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है। कार के अलावा आलिया भट्ट Hermes and Kelly ब्रांड्स के बैग कैरी करती है। इन बैग्स की कीमत करीब 5 लाख रुपए है।…Next

 

Read More:

अपनी फिल्म के लिए आमिर ने खुद चिपकाए थे पोस्टर, लग्जरी कारों और घर के हैं मालिक

IPL टिकट के बहाने करीब आए थे गीता और हरभजन सिंह, 8 साल बाद रचाई शादी

पति निक के लिए लकी चार्म बनीं प्रियंका चोपड़ा, तोहफे में दी इतने करोड़ की कार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh