Menu
blogid : 319 postid : 1394535

72 साल के कबीर बेदी ने की 4 शादियां, चौथी पत्नी बेटी पूजा से है 4 साल छोटी

कबीर बेदी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं। कबीर को हिंदी सिनेमा में विलेन की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं, जिनमे खून भरी मांग, मोहन-जोदारो, साहेब बीवी गैंगस्टर प्रमुख है। जो चाहो उसे पाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जिसने अपने अभिनय से कम और अपने लव अफेयर से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। बॉलीवुड में कबीर बेदी का जिक्र किए बिना फिल्मी हस्तियों की गिनती अधूरी रह जाती है। कबीर की जिदंगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक्टर कबीर बेदी आज अपना 72वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे । कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Jan, 2019

 

cover bedi

 

इंग्लैंड की रहने वाली हैं कबीर की मां

 

kabir

 

कबीर बेदी 1970 के दशक के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। 16 जनवरी 1946 को जन्मे अभिनेता कबीर के पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। उनकी मां फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थीं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली महिला थीं। कबीर बेदी ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

 

डांसर प्रोतिमा बेदीसे पहली शादी

 

bedi

 

कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी, हालांकि वो शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं।  लेकिन 1969 में उन्होंने कबीर बेदी से शादी कर ली थी. हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए थे, दोनों के दो बच्चे हैं। पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी।

 

बेटे ने कर ली आत्महत्या

 

kabir00

 

1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी, उसकी मौत के बाद प्रोतिमा ने अपने आपको समाज से दूर कर लिया और अकेले रहने लगीं। प्रोतिमा की मौत एक रहस्यमयी घटना बनकर रह गई। कहा जाता है 1998 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन में उनकी मौत हो गई।

 

परवीन बॉबी से रहा अफेयर

 

kabir praveen

प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बॉबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन को ये महसूस होने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। लिहाजा कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।

 

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर से हुई दूसरी शादी

 

kabir2_wife

 

दूसरी शादी कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं, इसके बाद उनकी दूसरी शादी भी तलाक में बदल गई।

 

रेडियो प्रेजेंटर से की तीसरी शादी

 

kabir-bedi_3

 

कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की, 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं।

 

चौथी पत्नी है बेटी से चार साल छोटी

 

kabir4

 

कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। खास बात यह कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 40 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।….Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

18 में शादी 19 में तलाक, कुछ ऐसी है मशहूर गायिका सुनिधि चौहान की लाइफ3 करोड़ की ज्वैलरी तो कहीं 7000 का कार्ड, ये है बॉलीवुड की महंगी और दिलचस्प शादियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh