Menu
blogid : 319 postid : 1394851

अभिषेक ने ऐश्वर्या को बालकनी में किया था प्रपोज, दुबई में हैं इस कपल का शानदार विला

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1976 में आज ही के दिन महानायक अमिताभ बच्‍चन और अभिनेत्री जया बच्‍चन के घर अभिषेक बच्‍चन का जन्‍म हुआ था। अभिषेक 43 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। अभिषेक ने बॉलीवुड में कुछ खास फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हालांकि, अभिषेक को उनके पिता अमिताभ के बेटे के तौर पर भी जाना जाता है। अभिषेक भले ही अपने पिता की तरह सफल न रहे हों, लेकिन उन्होंने अपना एक नाम बनाया है। ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Feb, 2019

 

 

 

बॉलीवुड के लिए छोड़ी पढ़ाई

 

abhishek_640x480_41487666140

 

अभिषेक का जन्म मुंबई में हुआ था,उनकी शुरूआती पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्‍कूल और बॉम्‍बे स्‍कॉटिश स्‍कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद मॉडर्न स्‍कूल, वसंत विहार, दिल्‍ली और एगलोन कॉलेज,स्विटजरलैंड से भी उन्‍होंने पढ़ाई की। इसके बाद वो कुछ समय के लिए बोस्टन भी गए थे, हालांकि, एक्टिंग के लिए उन्होनें पढ़ाई छोड़ी और बॉलीवुड में आ गए।

 

अभिषेक को थी डिसलेक्सिया की बीमारी

 

12

 

अभिषेक आज के दौर में भले ही आपको बेहद स्मार्ट लगते हो, लेकिन बचपन में उन्हें डिसलेक्सिया की बीमारी थी। ये वहीं बीमारी है, जो फिल्म तारे जमीं पर दिखाई है। अगर आपको याद हो ते इस फिल्म के एख सीन में आमिर इस बात का जिक्र करते हुए भी दिख रहे हैं।

 

लगातार दी थी 17 फ्लॉप

 

Abhishek

 

अभिषेक के करियर की शुरूआत जेपी दत्ता की फिल्‍म ‘रिफ्यूजी से हुई थी, इस फिल्म में करीना कपूर थी। दोनों ही स्टार किड ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन अभिषेक के काम को लोगों ने सराहा था। इसके बाद उनके फिल्‍मी करियर का ग्राफ गिरने लगा और लगातार 17 फिल्में असफल रही थी।

 

ब्लफमास्टर में गा चुके हैं गाना

 

bluff

 

साल 2005 में आई फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ में अभिषेका ने एक बेहतरीन किरदार निभाया था, इस फिल्म के एक गाने में उन्होंने आवाजा भी दी थी। हालांकि, इस फिल्म की सफलता ने भी कुछ खास उनके करियर को उपर नहीं उठाया। लेकिन फिल्‍म ‘युवा’, ‘धूम’, ‘बंटी और बबली’ सरीखी फिल्‍मों ने उनकी डूबती नैया को पार लगाया।

 

करिश्मा से टूटी सगाई

 

Karisma-Kapoor-with-Abhishek-Bachchan

 

साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के दौरान अमिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। ऐसे में दोनों ने अभिताभ के 60वें जन्मदिन पर सगाई की और जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन दोनों की शादी टूट गई। उस दौरान की खबरों की माने तो जया बच्चन नहीं चाहती थी की करिश्मा शादी के बाद काम करें, लेकिन जया की ये शर्त करिश्मा ने मानने से साफ इनकार कर दिया। करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया।

 

बंटी और बबली के सेट पर ऐश्वर्या के करीब आए

 

Amitabh-Aishwarya-Abhishek

 

इस दौरान अभिषेक अकेले थे और उन्हें उस दौरान ऐश क साथ मिला जो उनकी फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की को-स्टार भी थी। ऐश और अभिषेक बंटी और बबली के सेट पर करीब आए, इस फिल्म में ऐश का गना कजरारे था। फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों और भी अच्छे दोस्त बन गए और एक साथ कई सारे इंवेट में जाने लगे।

 

बालकनी में किया था प्रपोज

 

aish-abhishek

 

‘गुरु’ फिल्म की शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन अमेरिका गए थे। होटल में रूकना हुआ था, उस होटल की बालकनी में खड़े होकर अभिषेक ये सोचते थे कि काश एक दिन वो और ऐश्वर्या एक हो जाएं। ये बात अभिषेक ने एक इंटव्यू के दौरान कही थी। ‘गुरु’ फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क में था। अभिषेक और एश्वर्या वहां पहुंचे। प्रीमियर के बाद दोनों उसी होटल में गए। अभिषेक ने ऐश्वर्या को उसी बालकनी पर ले जाकर प्रपोज किया। उन्होंने कहा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि अभिषेक का इजहार हालांकि फिल्मी था, लेकिन फिर भी उन्हें अभिषेक रीयल लगे। दोनों ने अमेरिका से लौटते ही 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली।

 

 दुबई में स्थित है ऐश-अभिषेक का विला

 

ash abhi cover

 

अभिषेक और ऐश्वर्या ने मुंबई से मीलों दूर अपना नया आशियाना बनाया है, हालांकि, ये दोनों फिलहाल परिवार क साथ रह रहे हैं और इस विला में वो केवल अपनी छुट्टीयां बिताने आएंगे। इस विला में आपको होम थिएटर की सुविधा मिलेगी. इस विला को Shaikh Holdings ने सजाया और संवारा है। अभिषेक और ऐश्वर्या के विला की खास बात ये है कि यहां लेविश बैडरूम, स्पेशियस वाशरूम, पूल टेबल, गोल्फ एरिया समेत कई फैसिलिटीज उपलब्ध है।…Next

 

Read More:

2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे

एकता कपूर ही नहीं उनकी ये मशहूर एक्ट्रेस भी हैं सिंगल मदर, इनमें से कुछ ने गोद लिया है बच्चा

सुपरस्टार होने के बावजूद चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh