Menu
blogid : 319 postid : 1395625

कभी दूरदर्शन में काम करती थीं रेणुका शहाणे, 3 साल छोटे आशुतोष राणा से की है शादी

बॉलीवुड की एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड के साथ छोटे पर्दे पर भी काम करके नाम कमाया है। शहाणे ने अपने कैरियर की शुरुआत मराठी फिल्म उद्योग से की और उन्होंने कई मराठी फिल्में की हैं। छोटे पर्दे पर काम करके रेणुका ने अपना नाम कमाया है। आज रेणुका अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh27 Mar, 2019

 

 

 

मीठीबाई डिग्री कॉलेज से स्नातक किया है

 

 

रेणुका शहाणे का जन्म 27 मार्च 1966 को मुंबई में हुआ था। रेणुका शहाणे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है, उसके बाद उन्होंने आर्ट्स में मीठीबाई डिग्री कॉलेज से स्नातक किया।  शहाणे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म से की थी। इस दौरान उन्होंने छोटे पर्दे पर भी कई हिट शोज़ में काम किया।

 

सर्कससे की थी एक्टिंग की शुरूआत

 

 

रेणुका शहाणे ने साल 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल ‘सर्कस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 1993 में वह ‘सुरभि’ प्रोग्राम में बतौर प्रजेंटर सिद्धार्थ काक के साथ नजर आईं। इस प्रोग्राम में उन्होंने अपनी मुस्कान से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली। यह उस समय का सबसे अधिक टीआरपी वाला प्रोग्राम था। साल 2009 में उन्होंने पहली बार मराठी फिल्म ‘रीटा’ को डायरेक्ट किया। खास बात यह है कि इस फिल्म में रेणुका ने कहानी के पात्र ‘रीटा’ की दोस्त, गाइड और दार्शनिक की भूमिका भी निभाई।

 

हम आपके हैं कौनके में सलमान के साथ किया था काम

 

 

रेणुका साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के बाद से घर-घर में छा गईं। इस फिल्म में रेणुका ने माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन (पूजा) का किरदार निभाया था। इसके अलावा रेणुका ‘मनी मनी’, ‘मासूम’, ‘एक अलग मौसम’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘हाईवे’ जैसी कई हिंदी, तमिल और मराठी फिल्में की।

 

आशुतोष राणा से शादी की है

 

 

रेणुका ने 25 मई 2001 को बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की थी। खबरों के मुताबिक दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को सिंगर राजेशवरी सचदेव ने मिलवाया था। उस समय तक आशुतोष तो रेणुका के काम के बारे में जानते थे लेकिन रेणुका उनसे अनजान थीं।

 

रेणुका पहले से शादीशुदा थीं

 

 

रेणुका पहले से शादीशुदा थीं लेकिन बहुत कम समय में ही उनकी शादी टूट गई थी जिसके चलते रेणुका कुछ संदेह में थीं लेकिन आशुतोष को दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं था। रेणुका की मां उनकी शादी को लेकर थोड़ी परेशान थीं इसलिए नहीं क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे गांव से आते हैं और उनके परिवार में 12 लोग हैं।

 

आशुतोष से 3 साल बड़ी हैं रेणुका

 

 

रेणुका और आशुतोष के दो बेचे हैं 2 बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। बता दें कि उम्र में रेणुका आशुतोष से लगभग 3 साल बड़ी हैं। रेणुका की उम्र 54 साल है जबकि आशुतोण 51 साल के हैं।…Next

 

Read More:

23 साल बड़े एक्टर को डेट कर चुकी हैं कंगना रनौत, एक फिल्म की फीस है इतने करोड़

कभी आर्दश बहू के तौर पर स्मृति ईरानी ने बनाई थी अपनी पहचान, आज है लोकप्रिय नेता

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh