अर्जुन रामपाल बॉलीवुड का वो सितार है जो भले ही कभी बहुत सुपरहिट नहीं रहा, लेकिन उनके कुछ खास किरदारों ने अक्सर पर्दे पर छाप छोड़ी। अर्जुन रामपाल की आवाज अक्सर उनकी महिला फैंन्स को प्रभावित करते हैं। उन्हें फिल्म ‘रॉक आन’ के लिए सहायक अभिनेता के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके जिवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
मध्यप्रदेश में हुआ है अर्जुन रामपाल का जन्म
अर्जुन रामपाल का जन्म जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था, हिन्दी फिल्मों के अभिनेता, निर्माता, मॉडल और टेलीविजन एकंर हैं। अर्जुन ने सेंट पैट्रिक स्कूल, देवलाली, महाराष्ट्र से पढ़ाई की है जहां उनकी मां भी अध्यापिका थी। अर्जुन बॉलीवुड फिल्मों में जाना पहचाना नाम हैा उनके द्वारा निभाए गए कई किरदारों के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी हुई है।
बतौर मॉडल शुरू किया था करियर
अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। मगर बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रुप में भी पहचान बनाई। अर्जुन ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2001 में राजीव राई के रोमांस फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था।
‘ओम शांति ओम’ से मिली थी सफलता
अर्जुन रामपाल को पहली कमर्शियल सफलता साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। लीड रोल शाहरुख खान ने निभाया था। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म के बाद अर्जुन रामपाल के करियर को नई गति मिली।
रॉक ऑन के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म का सीक्वल भी आ चुका है लेकिन उसे पहले जितनी सफलता नहीं मीलि है।
सुपरमॉडल से हुई है शादी
अर्जुन रामपाल की शादी पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया से हुई हैा उनकी दो लड़कियां हैं- माहिका और मायरा। गौरतलब है कि इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था। मेहर से अर्जुन रामपाल की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी माहिका जो 16 साल की हैं जबकि दूसरी बेटी मायरा अभी 12 साल की हैं।
सुजैन के साथ आई थी लव अफेयर की खबरें
जब मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन का तलाक हुआ था उस दौरान खबरें थी कि इसकी वजह अर्जुन ही हैं। कई जगहें खबरें थी की दोनों एक दूसरे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ में लंच और डिनर डेट पर देखा भी गया था। लेकिन बाद में ये खबरें गलत निकली, क्योंकि सुजैन अभी भी सिंगल हैं औऱ वहीं अर्जुन अपने परिवरा के साथ खुश हैं।
साउथ अफ्रीका की गैबरीला डेमेट्रिएडस को कर रहे हैं डेट
अभिनेता अर्जुन रामपाल इस साल अपनी फ़िल्मों से ज्यादा निजी वजहों से चर्चा में रहे। अर्जुन ने शादी के 20 साल बाद अपनी वाइफ मेहर जेसिया से डिवोर्स ले लिया है और अब वो अपनी साउथ अफ्रीकन दोस्त गैबरीला डेमेट्रिएडस के साथ दिखने को लेकर चर्चा में रहते हैं। कहा जा रहा है कि गैबरीला अर्जुन रामपाल की नयी गर्लफ्रेंड हैं और दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हाल के महीनों में ही अर्जुन और गैबरीला विदेश में छुट्टियां मनाने को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे थे।…Next
Read More:
राम कपूर से मनीष पॉल तक, रियलिटी शो को होस्ट कर करोड़ों में कमाते हैं ये टीवी स्टार्स
400 रुपए में काम करते थे सलमान के पिता सलीम खान, ऐसे हुआ था हेलेन से प्यार
दूरदर्शन में बतौर एंकर काम करते थे साजिद, 12 साल छोटी मॉडल के साथ टूट गई चुकी है सगाई
Read Comments