Menu
blogid : 319 postid : 1390265

200 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं अनुष्का, शॉपिंग करते हुए मिला था पहला ऑफर

दिलकश जैज सिंगर रोजी नोरोनहा से लेकर चुलबुली पंजाबी कुड़ी श्रुति कक्कड़ तक और तानी साहनी जैसी गुमसुम हाउसवाइफ से लेकर बगावती मीरा तक, ये सब हैं अनुष्का शर्मा। अपने छोटे से फिल्मी करियर में अनुष्का ने कई सारे अलग अलग किरदारों में जान ड़ाली है। हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है, ऐसे में चलिए एक नजर उनके अबतक के सफर पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh1 May, 2018

 

 

यूपी की रहने वाली हैं अनुष्का

 

 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की अयोध्या में 1 मई, 1988 जन्मी अनुष्का शर्मा, बंगलुरु में पली बढ़ी हैं। अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है। अनषिका न कभी से मॉडल बनना चाहती और न ही एक्ट्रेस वो पत्रकारी की दुनिया मे कदम रखा चाहती थी। अनुष्का पढञाई में बई बेहद अच्छी थी, उन्होंने आर्ट्स से चलर डिग्री ली है और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है।

 

मॉडलिंग से बॉलीवुड का सफर

 

 

मॉडलिंग में ब्रेक पाने के लिए अनुष्का को ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े, वो बस बंगलुरु के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी। रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जंच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दे दिया। वेंडल रॉडिक्स ने ही उन्हें एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने के लिए उन्हें प्रेरित किया था।

 

पहली कमाई से मां को लिए खरीदे थे झुमके

 

 

अनुष्का ने पहली कमाई 14 साल की उम्र में की थी, उन्होंने एक विज्ञापन शूट के लिए था। उनका कहना है कि उन्हें कमाई ठीक से याद नहीं है, शायद 6 या 7 हजार रुपए का चेक मुझे मिला था। मैंने इसे अपनी मां को दिया था, मैंने पैसे मां को दे दिए और फिर उनसे वापस ले लिए, ताकि बाजार से उनके लिए झुमके ला सकूं। ये मैंने पहली कमाई से खरीदे थे।

 

जब रिजेक्ट हुई थी अनुष्का

 

 

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार की जाती हैं। शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा जब बैंगलोर से इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने मुंबई आईं, तो आदित्य चोपड़ा ने ये कहते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया था कि वो हीरोइन मैटेरियल है ही नहीं। बाद में इस फिल्म से उन्हें बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

 

प्रोडक्शन के क्षेत्र में उतरी अनुष्का

 

 

अभिनेत्री के रूप में मजबूत पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्म ‘एनएच10’ से प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखकर ये साबित कर दिया कि उनकी सोच बाकियों से अलग है। ‘एनएच 10’ एक ऑफबीट फिल्म थी, लेकिन अनुष्का की लोकप्रियता ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा कमाया था। इसके अलवा उन्होंने फिल्लौरी भी बनाई थी।

 

क्रिकेटर विराट से की शादी

 

 

विराट और अनुष्क की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है, विज्ञापन पर शुरू हुई ये प्रमे कहानी शादी तक आ पहुंची। पिछेल ही साल दिसंबर में इस कपल ने शादी की थी। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। अनुष्का आज के वक्त में 220 करोड़ की मालकिन हैं। अनुष्का एक फिल्म के करीब 6-7 करोड़ तक लेती हैं, वहीं विज्ञापन के 1 करोड़ तक चार्ज करती हैं।Next

 

 

 

 

Read More:

रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे

अमिताभ की वो हीरोइन, जिसके बचपन में ही हो गई थी आकस्मिक मौत की भविष्यवाणी

इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh