Menu
blogid : 319 postid : 1389863

सलमान के साथ कर चुकी हैं सुपरहिट फिल्म, 23 साल की उम्र में कर ली शादी

फिल्म 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डैब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का आज जन्मदिन है। आज वो अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. आयशा उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो हमेशा अपने लुक एक्सपेरीमेंट को लेकर काफी लाइमलाइट में रही हैं।

 

 

 

 

बचपन में शाहिद के साथ कर किया था विज्ञापन

 

 

आयशा का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था, आयशा के पिता एक गुजराती हैं वहीं उनका मां एक फरीदा आधी महाराष्ट्रन और आधी ब्रिटिश हैं। आयशा ने सेंट एंथोनी हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। अघर आपको याद हो तो शाहिद के साथ आयशा कॉम्पलान के मशहूर एड ‘आई एम ए कॉम्पलान गर्ल’ में भी नजर आ चुकी हैं।

 

बतौर मॉडल की करियर की शुरुआत

 

 

वह जब मात्र 15 साल की थीं, आयशा ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। तो वह उस समय के बड़े ही फेमस कैंपेन ‘आई एम ए कॉम्प्लान ब्वॉय! आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल!’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह फाल्गुनी के म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चूनर उड़-उड़ जाए’ में भी दिखी थीं।

 

 

साल 2004 में की बॉलीवुड में एंट्री

 

 

आयशा ने साल 2004 में आई फिल्म ‘टार्जनः द वंडर कार’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए आयशा को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। साल 2004 में आयशा की एक और फिल्म रिलीज हुई। उनकी इस फिल्म का नाम था ‘दिल मांगे मोर’। आयशा इस फिल्म के लिए स्क्रीन अवॉर्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर के लिए नामांकित हुई थीं।

 

कई फ्लॉप फिल्मों भी रहीं

 

 

शुरुआती दो फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली आयशा बाद में रिलीज हुई कुछ फिल्मों में खास नहीं कर पाईं। उनकी इन फिल्मों में ‘शादी नंबर-1’ और ‘होम डिलीवरी’ जैसी कुछ और फिल्में शामिल हैं।

 

फिल्म डोरने संभाला बॉलीवुड करियर

 

 

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद आयशा ने साल 2006 में आई फिल्म ‘डोर’ में काम किया। यह फिल्म आयशा के बॉलीवुड करियर को दोबारा आगे बढ़ाने में अहम साबित हुई। आयशा को इस फिल्म के लिए काफी अवॉर्ड्स भी मिले। उन्होंने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का जी सिने अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। इसके बाद आयशा ने कई और फिल्मों में काम किया।

 

 

सलमान खान के साथ किया काम

 

 

साल 2009 में आई फिल्म ‘वॉन्टेड’ में आयशा टाकिया, सलमान खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म में सलमान के साथ काम करके आयशा ने काफी वाहवाही हासिल की। आयशा टाकिया स्मॉल स्क्रीन पर सिंगिंग रियलटी शो ‘सुर क्षेत्र’ को भी होस्ट कर चुकी हैं।

 

 

23 साल की उम्र में की शादी

 

 

आयशा टाकिया की 23 साल की उम्र में शादी हो गई थी। उन्होंने साल 2009 में एक रेस्टोरेंट के मालिक और मुंबई के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के बेट फरहान आजमी से शादी की। आयशा की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स शामिल हुए थे।

 

 

सोशल वर्कर भी हैं आयशा

 

 

आयशा सोशल वर्कर भी हैं और वे जंगली जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था PETA से जुड़ी हुई है. इसके अलावा आयशा ने तेलगु फिल्म में भी काम किया था जिसका नाम रॉबरी था। वैसे तो आयशा फिल्म इंडस्ट्री से काफी लंबे समय से दूर हैं लेकिन हाल ही में उनको अपने लिप सर्जरी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था।Next

 

 

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh