बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनायी। ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल, 1972 में हुआ था। आज वो 46 साल की हो गई हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में तो काम किया है, लेकिन उनका नाम ड्रग्स रैकेट में भी शामिल है।
तिरंगा से की थी करियर की शुरुआत
20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकर्णी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरंगा’ से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म ‘आशिक आवारा’ ममता की पहली हिट फिल्म रही।
कई हिट फिल्मों में ड़ाली जान
साल 1993 में प्रदर्शित फिल्म आशिक आवारा, ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने वक्त हमारा है और क्रांतिवीर जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया।
सलमान के साथ रहीं सुपरहिट
साल 1995 में प्रदर्शित फिल्म करण-अर्जुन ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आयी। पुर्नजन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
आमिर और अक्षय के साथ रहीं सुपरहिट
साल 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म घातक में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया।
2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी में आया नाम
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड को छोड़ अचानक विदेश चली गईं जहां उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा। ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता विक्की के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं। ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है।
मुंबई पुलिस में भगोड़ा साबित किया
साल 2016 में ठाणे पुलिस ने दो ड्रग डीलरों को पकड़ा था। उनकी सूचना पर सोलापुर के एवोन लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा गया था। इस मामले के तार केन्या तक जुड़े थे और केस में ममता और उनके पति विक्की गोस्वामी का नाम भी ममता और विक्की के खिलाफ ठाणे कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, बाद में दोनों को भगोड़ा साबित किया गया था।…Next
Read More:
रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे
अमिताभ की वो हीरोइन, जिसके बचपन में ही हो गई थी आकस्मिक मौत की भविष्यवाणी
इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स
Read Comments