घाटगे के निजी जीवन पर।
राज घराने से आती हैं सागरिका
सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। सागरिका के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें।
नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं
सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं, इसी वजह से उन्हें फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
चक दे दिखी थी शाहरुख के साथ
सागरिका बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं। हालांकि ‘चक दे’ के अलावा उन्होंने अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनके परिवार का सिनेमा जगत से पुराना नाता है। सागरिका के पिता विजयेंद्र घटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
पंजाबी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं
31 साल की इस एक्ट्रेस ने अपने 10 साल के करियर में करीब 8 हिंदी फिल्में की हैं। इसके अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म ‘दिलदरिया’ सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। फिल्मों के अलावा सागरिका टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 6’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में फाइनलिस्ट भी बनी थीं।
एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे दोनों
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने दोनों की मुलाकात कराई थी। इसके बाद से वह एक दूसरे को डेट करने लगे थे। फिल्म इरादा की शूटिंग के दौरान सागरिका ने एक इंटरव्यू में जहीर से डेटिंग के सवाल पर कहा था कि, पर्सनल बातें चर्चा करने के लिए नहीं होती हैं।
इस तरह माने सागरिका के परिवार वाले
इंटरव्यू में सागरिका ने बताया, ‘जहीर और वो दोनों ही मराठी हैं। लेकिन उन्हें मराठी बोलनी नहीं आती. वहीं जहीर खान अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घर वाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। जहीर खान को मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती लेकिन जब जहीर खान मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है’।
जहीर खान के घर वालों ने पहले देखी थी चक दे इंडिया फिर की हां
जहीर खान ने भी बताया कि उन्होंने अपने घर वालों को शादी के लिए कैसे मनाया। उनके मुताबिक, ‘जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां बोला’।
सागरिका से पहले ईशा के साथ थे जहीर
आपको बता दें कि सागरिका से मिलने से जहीर खान कई साल तक एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने पर एक प्रोग्राम में मिले थे. इस प्रोग्राम में ईशा ने डांस किया था। यही नहीं जहीर खान आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद ईशा से शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबर आ गई थी।…Next
Read More:
कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी
अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस
अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस
Read Comments