Menu
blogid : 319 postid : 1393219

सलमान सहित इन स्टार से था ऐश्वर्या का अफेयर, इतने करोड़ के विला की हैं मालकिन

पूर्व विश्वसुंदरी और बेमिसाल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नहीं है। ऐश ने न केवल बॉलीवुड पर बल्कि हॉलीवुड पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। ऐश अब बच्चन परिवार की बहू है और एक बेटी की मां भी हैं, आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आज भी वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में आती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसी है ऐश की जिंदीग पर्दे के पीछे। 

Shilpi Singh
Shilpi Singh1 Nov, 2018

 

cover aish

 

 

कर्नाटक की रहने वाली हैं ऐश

 

aishwarya rai

 

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।

 

मेडिसिन साइंस की पढ़ाई करती थी ऐश

 

aishwarya 11

 

ऐश अपनी पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग में आना चाहती थीं। वो मेडिसिन साइंस की पढ़ाई करना चाहती थीं और कॉलेज में जुलॉजी उनका फेवरिट सब्जेक्ट था। लेकिन खूबसूरती की वजह से उन्हें तरह तरह के ऑफर मिलने लगे। ऐश ने 5 साल तक क्लासिकल डांसिंग की ट्रेनिंग ली थी।

 

तमिल फिल्म से किया था डेब्यू

 

aish films

 

वर्ष 1997 में ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल फिल्म इरूअर से की। इसी वर्ष ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ में काम किया। हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही कन्नड़,मराठी, तमिल और तुलू भाषा का भी ज्ञान हैं। ऐश्वर्या की मातृ भाषा तुलू ही है।

 

9वीं क्लास में किया था पहला एड

 

aish add

 

ऐश अपना पहला विज्ञापन कैमिल ब्रैंड के लिए की थीं और तब वो सिर्फ 9वीं क्लास में थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है।

 

5 से 7 करोड़ तक है फिल्मों की फीस

 

ash-1

 

साल 2009 में पद्मश्री का खिताब पा चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर है। फोर्ब्स के मुताबिक ऐश्वर्या की नेटवर्थ 234 करोड़ रुपए है। एक फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय करीब 5 से 7 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं। ऐश विज्ञापन से भी मोटा पैसा कमाती है।

 

54 करोड़ का है विला

 

ash-abhi

 

बॉलीवुड की हस्तियों का दुबई में आशियाना होना कोई नई बात नहीं है। दुबई की पॉश प्रॉपर्टी जुमेराह गोल्फ एस्टेट में अभिषेक और ऐश्वर्या का विला है। इस विला की खास बात इसका इंटीरियर है। इस विला में आपको होम थिएटर की सुविधा मिलेगी, ऐसी खबरे हैं कि ऐश और अभिषेक ने ये विला अपनी बेटी के लिए खरीदा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपए है।

 

मिस वर्ल्ड बनने के बाद शुरु हुआ ऐश-सलमान अफेयर

 

aish lover

 

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान से पहले ऐश्वर्या का नाम मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ जुड़ा। इसके बाद ऐश का नाम विवेक ऑबरॉय के साथ भी जुड़ा, लेकिन ये भी जल्द ही टूट गया।

 

अभिषेक-ऐश्वर्या ने 2007 में की शादी

 

abhishek-aishwarya

 

अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ में साथ काम किया था जिसके बाद ये खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों ने मणि रतनम की फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग शुरू की और फिल्म के प्रीमियर के बाद टोरंटो में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने तुरंत हां बोल दिया। अभिषेक-ऐश्वर्या ने 2007 को शादी कर ली।…Next

 

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh