बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन इस दौर के सफलत अभिनेता के दौर पर जाने जाते हैं। अजय ने अलग अलग तरह की फिल्मों में काम करके अक्सर अपने फैंस को तोहफा दिया है। अजय को गंभर किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही अजय दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुक हैं। ऐस में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके फिल्मी सफर पर और उनके लव अफेयर पर जिन्होंन खुब चर्चे बटोरे।
पिता ने भी करते थे फिल्मों में काम
अजय का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में वीना और वीरू देवगन के घर हुआ था। अजय देवगन की पढ़ाई सिल्वर बीच हाईस्कूल, जुहू और मीठीबाई कॉलेज से हुई थी। फिल्मों में आने का शौक उन्हें विरासत में मिला था दरअसल उनके पिता फिल्मों को बेहद करीब से जानते थे औऱ यही वजह थ की अजय भी इस ओर चले आए।
फूल और कांटे के साथ अपना डेब्यू किया
22 नवंबर 1991 को अजय देवगन ने बॉलीवुड में फूल और कांटे के साथ अपना डेब्यू किया। ये वो वक्त था जब बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, सनी देओल का राज चलता था। हालांकि अजय देवगन के सुपरहिट डेब्यू से उस साल बॉलीवुड में काफी कुछ बदला। अजय देवगन ने फूल और कांटे से डेब्यू कर के बेस्ट फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया था।
रंग को लेकर अजय को सुनने पड़े ताने
अजय को उनके रंग और उनके स्टाइल को लेकर ये तक कहा गया कि वो ज्यादा लंबा नहीं चलेगें लेकिन अजय ने सबको गलत साबित कर दिया। इसके बाद आई उनकी फिल्म ‘जिगर’ भी हिट रही थी, इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया। अजय एक्शन से लेकर रोमांस तक मे हाथ आजमाया और वो हर बार सफल रहे। उन्होंने लगभग हर शैली की फिल्मों में काम किया।
ऑल टाइम एक्शन मैन
करियर की शुरुआत से ही अजय का रुझान एक्शन फिल्मों की तरह अधिक रहा। इसका एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि उनके पिता वीरू देवगन एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर थे। 1992 में रिलीज ‘जिगर’ में अजय के एक्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद से ही उनकी हर फिल्म में एक्शन का पुट जरूर रहा। वह एक्शन हीरो बनकर उभरे।
करिश्मा और रवीना के लिए धड़का दिल
जिगर में करिश्मा और अजय साथ में काम कर रहे थे और दोनों इस दौरान बेहद करीब आ गए, हालांकि उस दौरान अजय उस दौर की टॉप एक्ट्रेस रवीना को भी डेट कर रहे थे। दोनों प्रेम लेकिन अजय की दोनों प्रेम कहानी का अंत हो गया। ये सब देखकर रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशीश की थी। तब रवीना ने नाराज होकर एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘वो अजय को अपने पास रख सकती है। जब अजय और करिश्मा के बच्चें होंगे तो वो जेबरा की तरह दिखेंगे’।
जब कंगना पर फिसले अजय
अजय देवगन और कंगना पहली बार फिल्म “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई” में साथ में नजर आए थे और इसके बाद दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ मे का मकिया। खबरें थी कि अजय के कहने पर उन्हें वो फिल्में मीलिथ, दोनों के अफेयर की खबरों ने बाजारा गर्म कर दिया। उस दौरान काजोल अजय से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई जिसके बाद अजय ने कंगना से दूरी बना ली औऱ ये रिश्ता खत्म हो गया।
200 करोड़ के मालिक हैं
अजय इस वक्त करीब 200 करोड़ के मालिक हैं, इसके सात ही उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है जिसे उन्होंने साल 2010 में खरीदा था। अजय देवगन की कुल संपत्ति में उनका आलीशान घर भी आता है जिसका नाम उन्होंने शिव शक्ति दिया हुआ है। अजय की इस घर की कीमत 2 करोड़ डॉलर है। अजय के जुहू और मुंबई में दो ओर अपार्टमेंट भी हैं। अजय एक फिल्म के करीब 22 से 23 कोड़ तक चार्ज करते हैं।
करोड़ो की कार के हैं मालिक
अजय फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी कारों के शऔकिन हैं। अजय के पास रेंज रोवर है जिसकी कीमत 2.7 करोड़ हैं इसके अलवा उनके पास टोयोटा सेलाका, फरारी और एक बीएमडब्ल्यू जेड 4 भी है।…Next
Read More:
आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज
80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!
‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर
Read Comments