Menu
blogid : 319 postid : 1392190

2 शादियां कर चुके हैं वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप, 21 साल छोटी लड़की को कर रहे हैं डेट!

फिल्म जगत में लीक से हटकर फिल्में देने का चलन ट्रेंड में है। बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में बनाने वालों में अनुराग कश्यप का नाम अगली पंक्ति में लिया जाता है। अनुराग ने आज तक कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्होंने सिनेमा को अलग रास्ता दिखाया। अनुराग की फिल्मों की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी बहेद दिलचस्प भी रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसी रही है उनकी लव लाइफ।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Sep, 2018

 

 

 

गोरखपुर में जन्में हैं अनुराग

 

 

अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितम्बर 1974 को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। देहरादून के ग्रीन स्कूल और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में अनुराग की पढ़ाई हुई। इसके बाद उनको दिल्ली के हंसराज कॉलेज में जूलॉजी से ग्रैजुएशन किया।

 

स्ट्रीट प्ले ग्रुप में किया काम

 

 

ग्रेजुएशन के दौरान ही दिल्ली में अनुराग ने स्ट्रीट प्ले ग्रुप ‘जन नाट्य मंच’ ज्वॉइन कर लिया था और कई नाटक किए। इसके बाद उन्हें स्ट्रीट प्ले करने का मौका मिला, उस समय के फेमस हबीब तनवीर के ग्रुप से जुड़ने के लिए अनुराग कश्यप को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने श्रीराम सेंटर पर नाटक के टिकट तक बेचे।

 

1993 में चले गए दिल्ली से मुंबई

 

 

इसी साल दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हुआ, इसमें Vittorio De Sica की Bicycle Thieves फिल्म से अनुराग काफी प्रभावित हुए। इसके कुछ समय बाद अनुराग कश्यप ने मुंबई का रुख किया। लेकिन उस दौरान उनके पास का नहीं था और जुहू के पृथ्वी थिएटर में काम ढूंढ लिया।

 

लीक से हटकर बनाई फिल्में

 

 

अनुराग ने डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘पांच’ बनाई जो आज तक रिलीज नहीं हो पाई। 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अनुराग को पहचान मिली। लीक से हटकर चलने वाले इस बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर ने दर्शकों को अब तक ‘गुलाल’, बॉम्बे टॉकीज, ‘अग्ली’, ‘रमन राघव 2.0’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

 

फिल्म एडिटर से की थी पहली शादी

 

 

फिल्म एडिटर आरती बजाज से अनुराग की शादी 2003 में हुई थी, इसके बाद छह साल बाद यानी 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इस कपल की एक बेटी भी है जिसक नाम आलिया कश्यप   हैं औऱ वो 18 साल की हैं।

 

11 साल छोटी कल्कि से दूसरी शादी

 

 

ऊंटी में ‘देव डी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मुलाकात कल्कि कोचलिन से हुई। जो समय के साथ प्यार और शादी में बदल गई। उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया।

 

21 साल छोटी लड़की को कर रहे हैं डेट

 

 

इन दिनों अनुराग खुद से 21 साल छोटी लड़की शुभ्रा शेट्टी के साथ डेट कर रहे हैं। शुभ्रा और अनुराग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं। शुभ्रा ने जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है कॉलेज खत्म होने के बाद शुभ्रा ने ‘‘फैंटम फिल्म्स’’ ज्वाइन की थी। 24 साल की शुभ्रा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh