Menu
blogid : 319 postid : 1392277

कभी ट्रेन में गाना गाकर पैसे कमाते थे आयुष्मान खुराना, बचपन के प्यार से की शादी

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में तेजी से उभरते हुए सितारे हैं, उनकी पहली ही फिल्म ‘विक्की डोनर’ ने पर्दे पर कमाल किया था। आयुष्मान ने अपने काम के दम पर बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा लिया है। वैसे अब तक वो किसी खास किरदार में नजर आएं हैं, लेकिन लोग उन्हें बतौर एक्टर पंसद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चंडीगढ़ शहर से निकलकर आखिर आयुष्मान ने कैसे बनाई बॉलीवुड में अपनी जगह।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Sep, 2018

 

 

 

टीवी शोरोडीजसे मिला फेम

 

ayush roadies

 

आयुष्मान ने जब ‘रोडीज-2’ का ऑडीशन दिया उस वक्त इस शो की लोकप्रियता बहुत हुआ करती थी। ये शो युवाओ में खास जगह बना रहा था। इस शो के विजेता आयुष्मान को एमटीवी ने पहला ब्रेक दिया और उन्हें अपना वीजे बनाया।

 

रेडियो जॉकी के तौर पर कमाया खूब नाम

 

radio auyshamn

 

आयुष्मान ‘बिग एफएम’ के लिए काम किया करते थे, उनका शो ‘बिग चाय – मान ना मान, मैं तेरा आयुष्मान’ बहुत लोकप्रिय हुआ। उन्हें इसके लिए 2007 में अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

 

पैसे के लिए किए टीवी पर रोल

 

ayush serail

 

आयुष्मान जब मुंबई में रह रहे थे उस वक्त उन्होंने पैसे कमाने के लिए ऐसे शो में काम किया था जिसका नाम बहुत कम लोगों ने सुना होगा। ये शो केवल डिस टीवी पर आता था। वह चंडीगढ़ से मुंबई रोज ट्रेन से सफर करते थे।

 

ट्रेन में गाना गाकर कमाते थे पैसे

 

ayush train

 

आयुष्मान अच्छे सिंगर हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जब वो ट्रेन से चंडीगढ़ से मुंबई जाते थे उस दौरान कई बार वो ट्रेन में ढ़ोल लेकर गाना बजाते थे जिससे उन्हें कुछ पैसे मिलते थे और वो इन पैसों से लंच किया करते थे।

 

कई रियलिटी शो को किया होस्ट

 

88023-ayushman-and-nikhil-at-india-got-talent-returns-to-colors

 

आयुष्मान ने हमेशा अपने काम पर फोकस किया और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL), ‘जस्ट डांस’ जैसे मशहूर शो को होस्ट किया। यहीं नहीं आयुष्मान ने कई सालों तक एमटीवी से जुड़कर शो को होस्ट किया।

 

जॉन अब्राहम को मानते हैं गॉड ब्रदर

 

john-ayush

 

आयुष्मान की पहली फिल्म जॉन अब्राहम के ही होम प्रोडशक्न में बनाई गई थी, इस फिल्म ने आयुष्मान को एक नई पहचान दी। आयुष्मान फिल्मों में लीड रोल करना चाहते थे और वो उन्हें जॉन ने दिया था। आयुष्मान ने कहा, ‘उनका बॉलीवुड से कोई रिश्ता नहीं है। ऐसे में जॉन अपनी पहली फिल्म में मुझे ब्रेक दिया, ये बहुत बड़ी बात थी. वो हमेशा मेरे अच्छे दोस्त और मेरे गॉड ब्रदर रहेंगे’।

 

बचपन के प्यार से की शादी

 

ayush wife

 

आयुष्मान ने अपने बचपन के प्यार और दोस्त ताहिरा से शादी की है। आयुष्मान ताहिरा को 12वीं क्लास से प्यार करते थे। दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को ट्यूशन क्लास में देखा था, तब से एक-दूसरे को चाहने लगे थे। इन दोनों कपल्स के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा विराजवीर और एक बेटी वरुश्का है।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh