Menu
blogid : 319 postid : 1397432

विनोद खन्‍ना के ऑफर को बिपासा बसु ने इसलिए ठुकराया था, बन गईं हॉरर क्‍वीन

बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री बिपासा बसु ने फिल्‍मी करियर की शुरुआत में ही दिग्‍गज अभिनेता विनोद खन्‍ना के ऑफर को ठुकरा दिया था। उस वक्‍त करीब 18 साल की रहीं बिपासा बसु ने अपने सपनों और करियर की खातिर ऐसा किया था। बाद में उन्‍हें अपने करियर के लिए बड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 Jan, 2020

 

 

 

 

सुपर मॉडल मेहर जेसिया ने दिखाई राह
दिल्‍ली की एक बंगाली फैमिली में 7 जनवरी 1979 में जन्‍मीं बिपासा बसु शुरुआत से ही आकर्षक छवि की थीं। पढ़ाई के दौरान वह अपना करियर मॉडलिंग क्षेत्र में बनाना चाहती थीं। 1996 में बिपासा की मुलाकात सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई। अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्‍नी मेहर जेसिया ने बिपासा को उस वक्‍त होने वाले गोदरेज सिंथॉल सुपर मॉडल कांटेस्‍ट में हिस्‍सा लेने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

जीत लिया पहला मॉडलिंग कांटेस्‍ट
सुपर मॉडल कांटेस्‍ट में हिस्‍सा लेने वाली बिपासा बसु इसकी विनर चुनी गईं। इसके बाद बिपासा बसु ने कई और मॉडलिंग कांटेस्‍ट में पार्टीसिपेट किया और उन्‍हें जीता भी। इस दौरान वह काफी सुर्खियों में रहीं। बिपासा ने मॉडलिंग में ही अपने करियर को स्‍टैब्लिश करने के इरादे से जुट गईं, इस दौरान मेहर ने बिपासा की काफी हेल्‍प भी की।

 

 

 

 

 

 

विनोद खन्‍ना ने फिल्‍म ऑफर की
मॉडिलंग कांटेस्‍ट जीतकर लाइमलाइट में आईं बिपासा बसु पर दिग्‍गज अभिनेता विनोद खन्‍ना की नजर पड़ी। उस वक्‍त विनोद खन्‍ना अपने बेटे अक्षय खन्‍ना को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी में जुटे थे। उन्‍होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्‍म हिमालयपुत्र में अक्षय खन्‍ना के अपोजिट बिपासा को लीड रोल ऑफर किया।

 

 

 

अक्षय खन्‍ना के साथ लांच होने से इनकार
बिपासा को बॉलीवुड से पहली फिल्‍म हिमालयपुत्र ऑफर हुई थी। 18 साल की बिपासा बसु ने इस फिल्‍म में काम करने से इनकार कर दिया। बिपासा के करीबी लोगों की ओर से मीडिया में खबरें आईं कि बिपासा अपने मॉडलिंग करियर पर ही अभी फोकस करना चाहती हैं और उनका फिल्‍मों में जाना अभी ठीक नहीं है।

 

 

 

 

नाराज हो गए विनोद खन्‍ना
फिल्‍म में खुद काम कर रहे विनोद खन्‍ना बिपासा बसु के इनकार से नाराज हो गए। बाद में अभिनेत्री अंजला झावेरी को कास्‍ट किया। 1997 में रिलीज हुई यह फिल्‍म सुपरहिट रही है। फिल्‍म के गानों को खूब पसंद किया गया। अक्षय खन्‍ना को बेस्‍ट डेब्‍यू एक्‍टर का फिल्‍मफेयर अवॉर्ड दिया गया। फिल्‍म में हेमा मालिनी, अमरीश पुरी, डैनी जैसे दिग्‍गजों ने भी अहम रोल किए थे।

 

 

 

 

 

अक्षय कुमार के साथ डेब्‍यू
बिपासा बसु को काफी स्‍ट्रगल के बाद बॉलीवुड में अक्षय कुमार के अपोजिट काम करने का मौका मिला। बिपासा ने 2001 में आई फिल्‍म अजनबी से डेब्‍यू किया। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू का फिल्‍मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। बिपासा को फिल्‍म राज से शोहरत मिली और इसके बाद बिपासा ने समय समय पर कई हॉरर फिल्‍में कीं जिसकी वजह से उन्‍हें हॉरर क्‍वीन का टैग भी दिया गया।…NEXT

 

 

 

Read More:

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग

450 से ज्‍यादा फिल्‍मों में बोल्‍ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्‍क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh