Menu
blogid : 319 postid : 1394352

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

राज, जिस्म, ओमकारा, एतबार और ऐसी ही ना जाने कितनी यादगारों फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रहीं बिपासा बसु की हर अदा आज भी लाखों लोगों को दीवाना करने के लिए काफी है। बिपासा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं, लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं। आज बिपासा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Jan, 2019

 

 

 

9 साल तक जॉन के साथ लिव इन में थीं

 

 

आज भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में थीं। दोनों 9 साल तक लिव इन में रहें, लेकिन ना जाने ऐसा क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। एक वक्त ऐसा था, जब बिपाशा-जॉन की जोड़ी की मिसाल दी जाती थी, दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। दोनों एक साथ एक घर में रहते थे, इनको देखकर यही लगता था कि दोनों जल्दी ही शादी भी कर लेंगे। लेकिन ऐसा ह न सका और ये कपल अलग हो गया।

 

ऐसे करती हैं बिपाशा कमाई

 

Bipasha-

 

बिपाशा किसी जमाने में पर्दे पर छाई रहती थी और उनकी फिल्में भी लोगों के पसंद आती थी। ऐसे में वो एक फिल्म के 3-4 करोड़ लेती हैं।हालांकि फिलहाल वो पर्दे से दूर हैं और उनके पास अब कोई खास काम भी नहीं है।बिपाशा के पास भले ही अभी बड़े पर्दे पर काम न हो, लेकिन वो अपने मॉडलिंग कॅरियर की वजह से अच्छा पैसा कमा लेती हैं। फिलहाल वो कई सारे विज्ञापनों के लिए काम करती हैं। फिटनेस की वजह से उन्हें विज्ञापनों में अच्छा पैसा मिलता है। बिपाशा स्टेज शो  में डांस करने  या फिर बतौर जज बनने के 2 करोड़ रुपये लेती हैं।

 

लोगों को देती हैं फिट रहने की सलाह

 

bips

 

बिपाशा फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। इतना ही नहीं वो लोगों को भी इसके फायदे बताती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने ‘लव योरसेल्फ ब्रेक फ्री’ नाम से डीवीडी भी लॉन्च की थी। इसके अलावा बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिसके लिए वो करीब 2 करोड़ रुपए प्रति शो चार्ज करती हैं। बिपाशा 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी दिख चुकी हैं।

 

3 घर और कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं

 

bips car

 

बिपाशा के पास ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं। इतना ही नहीं उनके पास कोलकाता में भी एक घर है। खबर है कि वो मुंबई में एक और घर खरीद सकती हैं। इसके अलावा बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिसके लिए वो करीब 2 करोड़ रुपए प्रति शो चार्ज करती हैं। बिपाशा 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी दिख चुकी हैं।

 

108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

 

 

नेटवर्दियर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में हसबैंड करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति महज 14.50 करोड़ रुपए है। बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। इन्हीं के जरिए बिपाशा की कमाई होती रहती है। वैसे, बिपाशा फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो रिबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वैलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर शैंपू समेत कई कंपनियों के ऐड कर चुकी हैं।

 

करण के पास ऑडी7 और एक ही फ्लैट

 

 

सीरियल्स और फिल्मों के अलावा करण ने कई रियलिटी शो में काम करके भी अपनी संपत्ति बढ़ाई है। करण ने फियर फैक्टर, आइडिया रॉक्स इंडिया और जरा नचके दिखा जैसे रियलिटी शोज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया। करण ने रूपा फ्रंटलाइन बनियान, क्लियरट्रिप डॉट काम और कजारिया टाइल्स जैसी कंपनियों के लिए ऐड किए। करण के पास एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी है।

 

एक शूट के लिए 80 हजार लेते हैं करण

 

 

टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार करण ने एमटीवी के शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से करियर की शुरुआत की। हालांकि धीरे-धीरे करण ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और उनकी संपत्ति में भी इजाफा होता गया। बाद में करण ने ‘दिल मिल गए’ और जीटीवी के पॉपुलर शो ‘कबूल है’ में काम कर शोहरत बटोरी। करण एक दिन के शूट के लिए करीब 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं।…Next

 

Read More:

FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रिंयका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh