Menu
blogid : 319 postid : 1378205

20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे आदित्य पंचोली, गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का 4 जनवरी को जन्म हुआ था। आदित्य का फिल्मी करियर अभिनता से ज्यादा बतौर विलेन के रोल में चमका, उनकी जिंदगी में कंट्रोवर्सी भी कम नहीं रहीं। आदित्य के बेट सूरज पंचोली ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है, लेकिन उनका करियर फिलहाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा रहा है। वहीं, उनके पिता उनका विवादों से बहुत पुराना नाता रहा है, तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके करियर और विवादों पर।


cover

महेश भट्ट की फिल्म से मिली पहचान


Yes Boss



आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आये। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म जख्मी जमीन से मिली। आदित्य को यस बॉस मूवी में अपने निगेटिव रोल के लिए बेस्ट विलेन के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 1998 में मिल चुका है।


अभिनेत्री पूजा बेदी के साथ था रिश्ता


puja



आदित्य पर रेप जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं आदित्य पंचोली और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता, आदित्य पर रेप का आरोप लगने के बाद ही टूटा था। दरअसल आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था।


कंगना रनौत के साथ किया था डेट


kangna



आदित्य का नाम बॉलीवुड की ‘क्वीन’ यानि कंगना रनौत के साथ भी जुड़ चूका हैं। दरअसल यह वाकया तब का है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। आदित्य और कंगना में करीब 20 साल का फर्क है, आदित्य ने आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे।  दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने स्वीकारा था कि वे और कंगना रिलेशनशिप में थे।



आदित्य पंचोली


aditya



2005 में अपने पड़ोसी पर हमला करने के जुर्म में आदित्य को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई थी। पुलिस के मुताबिक, वर्सोवा के मैग्नम ओपस अपार्टमेंट में रहने वाले आदित्य पंचोली के यहां कुछ मेहमान आए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया और आदित्य पंचोली ने पसरानी पर हमला कर दिया था। इस हमले में उनकी नाक टूट गई थी। हालांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।


अनिल कपूर को दी थी धमकी



adi-salman



आदित्य पंचोली केवल मारपीट करने और बदसलूकी के लिए ही नहीं पहचाने जाते बल्कि वह अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने के चलते भी एक समय में विवादों में आ गए थे। ये बात है फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ के शूट की, इस मामले में अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वह ‘त्रिमूर्ति’ फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली दे रहे थे।…Next


Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh