Menu
blogid : 319 postid : 1370372

नेशनल अवॉर्ड विनर हैं अर्जुन रामपाल, ऐसा रहा है मॉडल से एक्टर तक का सफर

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड का वो सितार है जो भले ही कभी बहुत सुपरहिट नहीं रहा, लेकिन उनके कुछ खास किरदारों ने अक्सर पर्दे पर छाप छोड़ी। अर्जुन रामपाल की आवाज अक्सर उनकी महिला फैंन्स को प्रभावित करते हैं। उन्‍हें फिल्‍म ‘रॉक आन’ के लिए सहायक अभिनेता के तौर पर राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके जिवन से जुड़ी कुछ खास बातें।


cover rampal


मध्‍यप्रदेश में हुआ है अर्जुन रामपाल का जन्‍म


7


अर्जुन रामपाल का जन्‍म जबलपुर, मध्‍यप्रदेश में हुआ था, हिन्‍दी फिल्‍मों के अभिनेता, निर्माता, मॉडल और टेलीविजन एकंर हैं। अर्जुन ने सेंट पैट्रिक स्‍कूल, देवलाली, महाराष्‍ट्र से पढ़ाई की है जहां उनकी मां भी अध्‍यापिका थी। अर्जुन बॉलीवुड फिल्‍मों में जाना पहचाना नाम हैा उनके द्वारा निभाए गए कई किरदारों के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी हुई है।


बतौर मॉडल शुरू किया था करियर


rampalll


अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। मगर बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रुप में भी पहचान बनाई। अर्जुन ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2001 में राजीव राई के रोमांस फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था।


‘ओम शांति ओम’ से मिली थी सफलता


rampal



अर्जुन रामपाल को पहली कमर्शियल सफलता साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। लीड रोल शाहरुख खान ने निभाया था। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म के बाद अर्जुन रामपाल के करियर को नई गति मिली।


रॉक ऑन के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड


rampal01


साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म का सीक्वल भी आ चुका है लेकिन उसे पहले जितनी सफलता नहीं मीलि है।

सुपरमॉडल  से हुई है शादी


rampal wife



अर्जुन रामपाल की शादी पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया से हुई हैा उनकी दो लड़कियां हैं- माहिका और मायरा। हालांकि कई बार खबरें आई की ये दोनों अलग होने वाले हैं, लेकिन इनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत और प्यार भरा है।

सुजैन के साथ आई थी लव अफेयर की खबरें


arjun-rampal-suzanne-


जब मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन का तलाक हुआ था उस दौरान खबरें थी कि इसकी वजह अर्जुन ही हैं। कई जगहें खबरें थी की दोनों एक दूसरे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ में लंच और डिनर डेट पर देखा भी गया था। लेकिन बाद में ये खबरें गलत निकली, क्योंकि सुजैन अभी भी सिंगल हैं औऱ वहीं अर्जुन अपने परिवरा के साथ खुश हैं।…Next


Read More:

कोई 3 तो कोई 6 साल, उम्र में अपनी पत्नियों से इतने छोटे हैं ये पांच सितारे

90 के दशक में निभाया था रावण का किरदार, अब दिखते हैं ऐसे

आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh