Menu
blogid : 319 postid : 1394431

कभी हकलाने की बीमारी से परेशान थे ऋतिक, ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ था सुजैन से प्यार

बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर और एक जबर्दस्त डांसर ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक, जल्द ही विकास बहल की फिल्म ‘सुपर 30’ में नज़र आने वाले हैं।बॉलीवुड में ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से डेब्यू किया था जिसके बाद ऋतिक, रातों रात एक सुपरस्टार बनकर सामने आ गए। लेकिन क्या आपको पता है ऋतिक रोशन की जिंदगी में उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान की एंट्री भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी? नहीं जानते तो कोई बात नहीं, चलिए आज हम बताते हैं कैसे ट्रैफिक सिग्नल से ऋतिक और सुजैन की लव स्टोरी शुरू हुई थी। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Jan, 2019

 

 

 

ऋतिक ने बाल कलाकार के तौर पर किया है काम

 

 

10 जनवरी 1974 को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन और पिंकी रोशन के घर ऋतिक का जन्म हुआ था। लड़कियों में सबसे अधिक पॉपुलर हीरो ऋतिक रोशन दुनियाभर में कई फैन्स है पर क्या आपको पता है कि इस हैंडसम हीरो का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। 1980 में आई फिल्म ‘आशा’ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक की पहली फिल्म थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 6 साल थी।

 

कभी हकलाते थे ऋतिक

 

 

बचपन में ऋतिक को हकलाने की समस्या थी, जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन ऋतिक बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे. इसके बाद ऋतिक के पैरेंट्स ने उन्हें स्पीच थैरेपी दिलवानी शुरू की और एक इंटरव्यू में भी ऋतिक ने इस बात का जिक्र किया था कि वो आज भी स्पीच थैरेपी अपनाते हैं।

 

12 साल की उम्र से पंसद थी सुजैन

 

hritikk

 

ऋतिक 12 साल की उम्र में ही पड़ोस में रहने वाली सुजैन खान को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक सुजैन से तो अपने दिल की बात नहीं कह पाए, लेकिन अपने दिल का हाल उन्होंने अपने करीबी दोस्त अभिनेता उदय चोपड़ा को सुनाया और कह दिया कि वो सुजैन से शादी करना चाहते हैं।

 

ट्रैफिक सिग्नल पर मिली दोनों की नजरें

 

13hrithik-sussanne-roshan

 

हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए, कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन की नजरें फिर से मिलीं। ऋतिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर थे जहां उनकी नजर सुजैन खान पर पड़ी। सुजैन को देखते ही ऋतिक अपना दिल एक बार फिर से खो बैठे। ऋतिक ने किसी तरह सुजैन से जान-पहचान बनाई और छोटी-छोटी मुलाकात के बाद दोनों अक्सर डेट पर जाने लगे।

 

2000 की थी दोनों ने शादी

 

Hrithik

 

ऋतिक ने ये शादी फिल्म कहो न प्यार है कि सफलता के कुछ दिनों बाद ही कर ली थी।

 

शादीशुदा ऋतिक पर आया करीना का दिल

 

Hrithik-karenn

 

ऐसे में ऋतिक से परेशान होकर उनकी पत्नी ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया, और खबरों की मानों तो दोनों ने कुछ दिनों तक एक दूसरे से बात भी नहीं की थी।

 

ऋतिक और करीना की अफेयर की खबरे छपी फ्रंट पेज पर

 

kareenaa-hrut

 

जहां एक ओर ऋतिक का परिवार इस अफेयर के चलते टूट रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक पत्रिका में ऋतिक और करीना की प्यार की खबरों को पहले पन्ने पर छाप कर इस पत्रिका ने रातों रात एक नए विवाद को जन्म दे दिया। वैसे ऋतिक और करीना के अफेयर पर लगाम सुजैन ने लगाई। सुजैन ने ऋतिक से साफ कह दिया कि अगर उन्होंने कभी करीना के साथ फिल्म की तो उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा. इसके बाद पर्दे पर ऋतिक और करीना की जोड़ी आजतक नहीं बनी।

 

17 साल की शादी में पड़ी दरार

 

hrithik-sussanne

 

ऋतिक और सुजैन की शादी में कब दरार पड़ गई, इस बात का किसी को पता नहीं चला। 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने अपनी 17 साल की रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऋतिक ने बताया, “सुजैन ने मुझसे अलग होने और हमारे 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह बेहद तनाव भरा समय है। दोनों आज भी एक साथ नजर आते हैं और दोनों के बच्चे भी अक्सर अपने माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताते थे।

 

कंगना विवाद का रहा साथ

 

kangna

 

ऋतिक और सुजैन जिस वक्त साथ थे उसी दौरान ऋतिक और कंगना का भी अफेयर चुपके चुपके चल रहा था। ये खबरें मीडिया में कंगना के एक इंटरव्यू के दौरान पती चली थी। कंगना ने ऋतिक पर कई तरह के आरोप लगाए थे, वहीं ऋतिक इस पूरे मामले में चुप रहे। कंगना ने कहा था कि, ऋतिक उस दौरान उनके पीछे पड़े थे और शादी तक का वादा किया था, लेकिन बाद में वो मुकर गए।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh