दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में एंट्री रानू मंडल के गुरु ने कराई, शाहरुख ने नहीं इस स्टार ने किया था लांच
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली फिल्म बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के साथ की थी। 2007 में ओम शांति ओम फिल्म उनकी पहली फिल्म बनी। लेकिन, दीपिका को बॉलीवुड में ब्रेक देने का काम सोशल मीडिया सनसनी और गायिका रानू मंडल के गुरु ने किया। दीपिका के 5 जनवरी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के कुछ रोचक पहलू।
डेनमार्क में जन्म और टेनिस का साथ
डेनमार्क में 5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका पादुकोण मूलरूप से बंगलौर की रहने वाली हैं। उनके पिता मशहूर टेनिस स्टार रहे और उनकी बहन भी टेनिस की जानी मानी प्लेयर हैं। पढ़ाई में अव्वल दर्जा हासिल करने वाली दीपिका का शुरुआत से ही मन मॉडलिंग करने का रहा। लेकिन, ऊंची और मजबूत कद-काठी वाली दीपिका पादुकोण के पैरेंट्स अपनी ही तरह उन्हें भी टेनिस प्लेयर बनाना चाहते थे। इसी वजह से स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह कई टूर्नामेंट भी खेल चुकी थीं। लेकिन, बाद में उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने का मन बना लिया।
मॉडलिंग में छाईं फिर बॉलीवुड पहुंची
मॉडलिंग में दीपिका पादुकोण को काफी शोहरत मिली और वह मशहूर किंगफिशर स्विमशूट कैलेंडर में दिखाई दीं। बाद में वह किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर भी बनीं और कई अवॉर्ड भी जीते। मॉडलिंग करियर के शीर्ष पर पहुंचने के बाद दीपिका के मन में बॉलीवुड में जाने और अभिनेत्री बनने का सपना पलने लगा। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें अभिनय का मौका नहीं मिला। बाद में वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया से मिलीं और यहीं से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हो गई।
हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में किया लांच
हिमेश रेशमिया ने दीपिका पादुकोण के अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए अपने वीडियो सांग एल्बम आप का सुरुर के लिए चुन लिया। 2006 में रिलीज हुए इस एल्बम के गानों को लोगों ने इतना पसंद किया कि बेस्ट सेलिंग एल्बम बन गया। इस एल्बम के सबसे फेमस सांग ‘नाम है तेरा’ में दीपिका पादुकोण नजर आईं। यह पहला मौका था जब दीपिका पादुकोण स्क्रीन पर दिखाई दीं। इसके बाद दीपिका पादुकोण के लिए फिल्मों के ऑफर आने लगे। हिमेश रेशमिया को नए और टैलेंटेड सितारों को लांच करने के लिए भी जाना जाता है। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया सनसनी बनीं रानू मंडल को अपने एल्बम से लांच किया।
ओम शांति ओम पहली नहीं दूसरी फिल्म थी
अगले साल ही यानी 2007 में शाहरुख खान के साथ वह फिल्म ओम शांति ओम में नजर आईं। फिल्मी करियर के हिसाब से दीपिका की यह दूसरी फिल्म थी, इससे पहले वह कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में काम कर चुकी थीं। इस तरह से बॉलीवुड में दीपिका की एंट्री हिमेश रेशमिया के एल्बम से हुई, जबकि उनकी पहली फिल्म ऐश्वर्या रही और हिंदी की पहली फिल्म ओम शांति ओम रही। इसके बाद दीपिका पादुकोण देश की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बन गईं। 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ विवाह कर वह पूरी दुनिया की खबरों में रहीं।…NEXT
Read More:
सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ
छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग
450 से ज्यादा फिल्मों में बोल्ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए
Read Comments