Menu
blogid : 319 postid : 1378235

साबुन बेचते हुए पहली बार टीवी पर नजर आई थीं दीपिका, इस वजह से नहीं बन पाईं ‘मिसेज धोनी’!

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने खुद को साबित करके दिखाया है। मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉलीवुड एक दिन उनके कदमों में होगा और उनके काम को सलाम करेगा। चलिए जानते हैं आखिर बेंगलुरु की रहने वाली एक बैडमिंटन खिलाड़ी कैसे बन गई बॉलीवुड की पद्मावती और शांति प्रिया।







बचपन से मॉडलिंंग का शौक

जहां एक तरफ वो राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल रही थीं, वहीं स्कूल में वो जाकर मॉडलिंंग की तैयारी करती थींं। एक दिन उनकी मां की एक दोस्त ने दीपिका की हाइट देखकर कहा कि उन्हें मॉडलिंग करनी चाहिए, उस वक्त वो दसवीं में पढ़ रह थींं।



Deepika-Padukone



2005 में मिला पहला एड



liril


किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनने से पहले ही दीपिका को 2005 में एक साबुन के विज्ञापन में देखा गया था। लिरिल ऑरेंज के विज्ञापन में वो पहली बार देखी गई थी, इस दौरान वो करीब 18 साल की थींं।



2006 मेंं बनी किंगफ़िशर कैलेंडर गर्ल


deepika00



किंगफ़िशर कैलेंडर गर्ल की मॉडल के तौर पर दीपिका को 2006 में चुना गया था और उन्हें एक नई पहचान मिली। इस दौरान वह मशहूर सिंगर और संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया के वीडियो ‘आप का सुरूर’ में नजर आई थींं। ये वीडियो दर्शकों को बेहद पसंंद आया था।




2009 में पलटी किस्मत


love aajkl


‘ओम शांति ओम’ के बाद दीपिका के खाते में फिल्में तो कई आईंं, लेकिन वो मुकाम उन्हें नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। उनकी कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहींं। 2013 में दीपिका के लिए मसीहा बनकर आए इम्तियाज अली जिनकी फिल्म ‘लव आजकल’ ने उनके कॅरियर को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।




‘ओम शांति ओम’ नहीं इस फिल्म के लिए चुनी गई थीं


depika


दीपिका की पहली फिल्म भले ही ‘ओम शांति ओम’ हो, लेकिन उन्हें फाराह खान ने पहले ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए चुना था, लेकिन फिल्म में किसी वजह से देरी हो गई। जिस वजह से उन्हें ‘ओम शांति ओम’ के लिए कास्ट किया गया।

जब दीपिका पर फिसले कैप्टन कूल धोनी


ddmms


वो दौर था 2007-2008 जब भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कॅरियर के चरम पर थे, और क्रिकेट में उनके नाम का डंका बजता था। तभी उनकी जिंदगी में आई बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका जिसको देखते ही कैप्टन कूल उनके प्यार में पड़ गए। खबरों की माने तो कैप्टन कूल के साथी उन्हें दीपिका के नाम से चिढ़ाते भी थे। ऐसा माना जाता है कि माही दीपिका के प्यार में इस कदर खो चुके थे कि, उन्होंने दीपिका को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब युवराज सिंह का नाम दीपिका के साथ जोड़ा गया। हालांकि दीपिका ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताकर टाल दिया था।

इतना कमाती हैं दीपिका


deepika forbes


फोर्ब्स 2016 की लिस्ट में दीपिका का नाम दसवें स्थान पर रहा था। उनकी सलाना कमाई 67 करोड़ है, हालांकि दीपिका के पास कुल दौलत करीब 20 मिलियन डॉलर की है। दीपिका एक विज्ञापन का 8 करोड़ रुपए लेती हैं, जबकि एक फिल्म के वो करीब 10-12 करोड़ रुपये लेती हैं।

महाराष्ट्र के एक गांव को गोद लिया


Deepika-



दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र का अंबेडगांव गोद लिया हुआ है। वह उस गांव के लोगों की पानी और बिजली की समस्या हल करने में मदद करती हैं। साथ वो डिप्रेशन में चले गए लोगों के लिए अलग से काम करती हैं।…Next




Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh