Menu
blogid : 319 postid : 1397830

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता, बाद में इस एक्टर से हुआ अफेयर

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 Jun, 2020

 

रातोंरात किसी अभिनेत्री को स्टारडम हासिल हुआ तो वह हैं डिंपल कपाड़िया। अपनी पहली ही फिल्म से वही छा गईं और कई सारे अवॉर्ड भी हासिल कर लिए। डिंपल कपाड़िया का व्यक्तिगत जीवन काफी उथलपुथल भरा रहा। उनकी शादी और अफेयर को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहीं। कम उम्र में ही उन्होंने 12 साल बड़े बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से शादी की लेकिन उनका रिश्ता आगे चल न सका। 8 जून को डिंपल का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी के रोचक किस्सों के बारे में।

 

 

 

 

16 साल की उम्र में पहली फिल्म और छा गईं
बॉलीवुड के सबसे मशहूर फिल्म निर्देशक राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया को बॉलीवुड में एंट्री कराई। तब डिंपल कपाड़िया सिर्फ 16 बरस की थीं। उनकी पहली फिल्म बॉबी 1973 में एक्टर रिषी कपूर के साथ पर्दे पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने युवाओं के दिलों में मोहब्बत का वो जज्बा पैदा किया कि फिल्म सुपरहिट हो गई।

 

 

 

 

राजेश खन्ना के इश्क में डूबीं
फिल्मों की दुनिया में छोटी उम्र में ही कदम रखने वाली डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के इश्क में डूब गईं। राजेश खन्ना डिंपल से 12 साल बड़े थे। डिंपल की राजेश खन्ना के साथ पहली मुलाकात अहमदाबाद के एक स्पोटर्स कांप्लेक्स में हुई थी। एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों इश्क में डूब गए।

 

 

 

 

शादी की नहीं चला रिश्ता, छोड़ा बॉलीवुड
डिंपल ने अपनी पहली फिल्म के दौरान ही 1973 में राजेश खन्ना ने शादी भी कर ली। राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी के बाद फिल्मों में काम करें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिंपल ने अगले कुछ ही सालों में बॉलीवुड छोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई जो कभी नहीं भर सकी। शादी के करीब दस साल बाद 1982 में दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों ने कभी तलाक नहीं।

 

 

 

 

जितेंद्र के साथ फिल्मों में वापसी
राजेश खन्ना से अलग होने के दो साल बाद 1984 में वह फिल्मों में लौट आईं और उनकी जितेंद्र के साथ फिल्म जख्मी शेर रिलीज हुई। इस फिल्म से उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी हुई। इसके बाद वह लगातार हिट फिल्में देती रहीं। इस दौरान उनके और सनीदेओल के बीच अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहीं।

 

 

 

 

सनी देओल के साथ अफेयर
डिंपल और सनी देओल की जोड़ी इतनी हिट हो गई कि दोनों को एक साथ लेने के लिए फिल्म निर्माताओं की लाइन लग गई। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल सनी देओल के करीब आ गईं। दोनों को अकसर साथ देखा जाता था। डिंपल सनी से शादी करना चाहती थीं लेकिन पहले से शादीशुदा सनी देओल अपनी बीवी को तलाक नहीं देना चाहते थे। डिंपल और राजेश खन्ना की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। अक्षय कुमार दामाद हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh