Menu
blogid : 319 postid : 1374530

दिव्यांका के एक दिन की फीस है 1 लाख, मुंबई में इस आलिशान घर की हैं मालकिन

इन दिनों टीवी के चर्चित सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ईशी मां के किरदार से देश के घर-घर तक पहुंचने वाली दिव्यांका ने जिंदगी में संघर्ष के कई मुकाम देखे हैं। कम उम्र में बंदूक अपने हाथों में थामने वाली दिव्यांका ने कभी आर्मी आफिसर बनने का ख्वाब देखा। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था, ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनका इस सफर पर। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसी रही है उनकी लाइफ।




एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं दिव्यंका



टीवी पर इशिता नाम से पॉपुलर दिव्यंका त्रिपाठी 32 साल की हो गई हैं। 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने कभी सोचा नहीं था की वे टीवी सीरियल में काम करेंगी। मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं दिव्यंका कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं। माता-पिता दोनों एनसीसी कैडेट रहे थे इसलिए दिव्यंका भी कई साल एनसीसी कैडेट रहीं भोपाल से आने वाली दिव्यंका त्रिपाठी साल 2004 में ‘मिस भोपाल’ रह चुकी हैं।


आकाशवाणी में एंकर के रुप में किया था काम



दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रुप में की थी। दिव्यांका को इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भोपाल जोन का विजेता भी घोषित किया गया था। दिव्यंका ने एक्टिंग में डेब्यू दूरदर्शन से किया था और उन्हें पहचान जी टीवी के ड्रामा फिक्शन बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिली,वह एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं।


शरद मल्होत्रा के साथ रहा था लव अफेयर



एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ दिव्यंका ने शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनो ंको पय्रा हो गया। ये कपल करीब 7 साल तक एक साथ लिव इन में रहा, लेकिन उसेक बाद दोनों अलग हो गए। शरद और दिव्यंका अलग क्यों हुए इसपर इस कपल ने कभी खुलकर कभी नहीं बोला। हालांकि आज वो दोनों अपने काम और अपने पर्सनल रिश्ते काफी आग बढ़े चुके हैं।


एक दिन की फीस है 1 लाख



दिव्यंका  इस वक् शो ये हैं मोहब्बतें में काम कर रहे हैं औऱ टीवी की दुनिया का सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। उन्हें कई बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। साथ ही उनकी खूबसूरती के चर्चे भी मीडिया में अक्सर होते हैं। फिलहाल उनके एक दिन की फीस 1 लाख रुपए है।


विवेक दाहिया के साथ रचाई शादी


marrg


टीवी की सबसे मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी अपने विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दिव्यांका स्टार प्सल का मशहूर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाती हैं। वहीं उनके पति विवेक ने भी इसी शो में कुछ दिन तक काम किया था। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया को ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर प्यार हुआ और दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।


मुंबई के गोरेगांव में है नया घर


dd2


दिव्यांका और विवेक का यह घर मंबुई के गोरेगांव में है जो थ्री बीएचके है। गोरेगांव में उनका घर करीब 1260 स्क्वायर फीट का है। इस घर की खास बात इस घर का इंटीरियर है।


अवार्ड के लिए घर में है खास जगह


o


डाइनिंग एरिया के ठीक पीछे विवेक और दिव्यांका दोनों के ही अवार्ड के लिए एक खास जगह बनाई गई है, ताकि दोनों अपने अवार्ड को वहां सजा सकें। घर की दीवारें वैसे तो बहुत ही खूबसूरत है और इस खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है गोल्डन कलर। घर की दीवारों में की गई वॉल पेंटिंग भी बेहद आर्कषक है, इन तस्वीरों में आप घर की खूबसूरती देख सकते हैं।


घर की एंट्री पर ये डिजाइनर नेम प्लेट


vevk


घर के ठीक बाहर बहुत ही खूबसूरत तरीके से दोनों का नाम एक पान के पत्ते के डिजाइन पर बनाया गया है। यह नाम भी गोल्डन कलर में बनवाया गया  है।


घर में है मंदिर


te


मंदिर की खूबसूरती का पूरा ख्याल रखा गया है, इस मंदिर में सिल्वर नक्कासी की गई है ताकि इसकी खूबसूरती और ज्यादा लगे। जयपुर से इन नक्कासी को खरीदा गया है।…Next


Read More :

टीवी पर्दे पर ‘हीर-रांझा’ और असल जिदंगी में जानी-दुश्मन है ये 7 जोड़ियां

टीवी पर दिखाए जाने वाले ये हैं आठ विवादित रियलिटी शो

एक एपिसोड के इतने पैसे कमाती हैं ये टीवी एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh