Menu
blogid : 319 postid : 1393597

400 रुपए में काम करते थे सलमान के पिता सलीम खान, ऐसे हुआ था हेलेन से प्यार

आज सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 83वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सलीम खान के जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें सलमान सबसे बड़े हैं उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलविरा हैं। सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता खान है। आइए जानते हैं कैसा रहा सलीम खान की जिंदगी का सफर

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Nov, 2018

 

 

 

इंदौर में हुआ था सलीम खान का  जन्म

 

 

सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था। करीब 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे। सलीम के पिता पुलिस में थे इसलिए घर में सख्त माहौल था। घर का हर सदस्य बहुत ही सलीके से रहता था। सलीम खान बहुत छोटे थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया। जब सलीम थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने हीरो बनने का सोची। इसके बाद सलीम खान मुंबई आ गए। सलीम खान जब मुंबई आए थे तो उनकी आंखों में भी हीरो बनने के सपने पल रहे थे।

 

400 रुपए में किया काम

 

 

एक शादी में डायरेक्टर के. अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी। उन्हें सलीम की कद-काठी और चेहरा-मोहरा हीरो वाला लगा। अमरनाथ उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में बुलाया। अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर नौकरी पर रख लिया। शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले। इसलिए वो लोगों की नजरों में नहीं चढ़ पाए।

 

जावेद अख्तर ने दी लेखक बनने की सलाह

 

 

सलीम के करिअर उस समय चरम पर पहुंचा जब उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। जावेद उस जमाने के क्लैपर ब्वॉय थे। जावेद सलीम के पक्के दोस्त बन गए और उन्होंने सलीम को लेखक बनने की सलाह दी। उनकी सलाह पर सलीम ने अभिनय छोड़ दिया और  लेखक/निर्देशक अबरार अलवी के सहायक बन गए। वहीं जावेद कैफी आजमी के असिस्टेंट बन गए। कैफी और अलवी पड़ोसी थे। अक्सर दोनों की मुलाकात होती रहती थी। इन्‍हीं के सपोर्ट से सलीम-जावेद की जोड़ी बनी और फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की दमदार स्क्रिप्ट लिखी। ये फिल्म सुपर हिट रही और इसके बाद इस जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलीम-जावेद की जोड़ी करीब 24 फिल्मों में एक साथ काम किया। इसके बाद ये जोड़ी अलग हो गई। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये जोड़ी सबसे कामयाब रही।

 

सुशीला से शादी के बाद हेलने पर आया दिल

 

salm hln

 

1964 में उन्हें एक सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद‌ सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। शादी के बाद सलीम की जिंदगी में ट्विस्ट आया। अभी सलीम की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था। तभी उनकी मुलाकात हेलेन से हुई। सलीम हेलेन को पसंद करने लगे और उन्हें उनसे प्यार हो गया। सलीम की पत्नी सलमा भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उनके बच्चे भी मां की तरफ ही थे। इसके बावजूद 1981 में सलीम खान ने हेलेन से शादी कर ली और अपने रिश्ते को एक नाम दिया।

 

खान परिवार ने अपनाने से किया मना

 

salman-khan

 

। लेकिन सलीम को यकीन था कि हेलन एक दिन उनके घर में जरूर जगह बना लेंगी। हेलन की सादगी ने आखिरकार सबको झुका दिया और धीरे धीरे ही सही हेलन अब खान परिवार का एक अहम हिस्सा बन गईंं।

 

अर्पिता हैं हेलेन और सलीम की बेटी

 

 

। आज सलमान अपनी दोनों मां के साथ एक ही छत के नीचे खुशी से रहते हैंं।…Next

 

Read More:

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे मॉ़डल को कर रही हैं डेट

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh