Menu
blogid : 319 postid : 1395432

IPL टिकट के बहाने करीब आए थे गीता और हरभजन सिंह, 8 साल बाद रचाई शादी

आज टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह  की पत्नी और एक्ट्रसा गीता बसरा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता को पहचान बॉलीवुड फिल्मों से मीलि थी, लेकिन उनका करियर कुछ नहीं चल पाया। गीता बॉलीवुड भी मशहूर थीं और उनकी पर्सनल लाइफ भी पॉपुलर है। इसका कारण है उनका क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ लव स्टोरी। एक दौर ऐसा भी था जब गीता ने हरभजन से रिलेशनशिप के बाद उन्हें किसी और लड़की से शादी करने की सलाह दे दी थी। ऐसे में अब गीता अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं, तो चलिए एक नजर उनके और क्रिकेटर हरभजन सिंह के लव स्टोरी की कहानी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Mar, 2019

 

 

 

इमरान हाशमी के साथ कर चुकी हैं फिल्में

 

 

गीता वैसे तो बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी हैं, लेकिन वो असल में इंग्लैंड की रहने वाली हैं। गीता ने इमरान हाशमी के सात दो फिल्मों मे काम किया हुआ है, इसके साथ ही वो म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन हरभजन सिंह से उनका नाम जबसे जुड़ा वो ज्यादा मशहूर हो गई हैं।

 

एक गाने में गीता पर पड़ी थी भज्जी की नजर

 

 

भज्जी की लव स्टोरी लंदन से शुरु हुई थी, भज्जी जिस दौरान क्रिकेट खेलने लंदन गए थे इसी दौरान उन्होंने गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा। तभी भज्जी गीता को अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया कि वे गीता से मिलना चाहते हैं। लेकिन उस वक्त उनके पास गीता के बारे में कोई भी इनफॉर्मेशन नहीं थी। हालांकि भज्जी की बॉलीवुड में काफी जान पहचान थी, जिससे उन्हें गीता का नंबर मिल गया।

 

गीता ने दी टी-20 वर्ल्डकप में जीत की बधाई

 

 

साउथ अफ्रीका में T-20 विश्व कप जीतने के बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता का नंबर लिया और उन्हें मैसेज करके कॉफी डे़ट पर बुलाया। लेकिन अफसोस भज्जी को चार दिनों तक गीता के मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं मिला, लिहाजा वे काफी दुखी हो गए। लेकिन बाद में गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में जीत की बधाई दी।

 

IPL में दोनों आए करीब

 

 

इसके बाद दोनों की मैसेज से दोस्ती हो चुकी थी। गीता ने भज्जी को अपना दोस्त मानकर मैसेज किया कि उन्हें IPL की दो टिकट चाहिए और हरभजन ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी। फिर दोनों IPL के दौरान काफी गर्मजोशी के साथ मिले। भज्जी ने गीता को प्रपोज किया। गीता ने हरभजन के सामने ये शर्त रखी थी वे जल्द रिलेशनशिप में नहीं बंधना चाहती हैं।

 

रिश्ते में नहीं आना चाहती थी गीता

 

 

एक इंटरव्यू के दौरान भी गीता ने बताया था कि वे भज्जी से मिलकर तुरंत रिलेशनशिप में नहीं बंधना चाहती थी। क्योंकि उस समय वे फिल्म इंडस्ट्री में अपने करिअर पर फोकस करना चाहती थीं। लेकिन हरभजन और गीता के दोस्तों के बीच काफी गुफ्तगू होती थी। गीता के दोस्त भी उन्हें सलाह देने लगे कि हरभजन अच्छे इंसान हैं वे उनके साथ रिलेशनशिप में जाएं। फिर गाता भी सीरियसली लेने लगीं। गीता हरभजन और उन्हें मिलाने के लिए मीडिया को भी क्रैडिट देती हैं।

 

जब शादी के लिए गीता ने किया मना

 

 

इन दोनों के रिश्तों में एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों के बीच दूरियां आईं। गीता ने अपने करिअर को ज्यादा तबज्जो दी और भज्जी को दूसरे लड़की से शादी करने के लिए बोल दिया था। लेकिन भज्जी गीता से बेइम्तेंहा मोहब्बत करते थे। वहीं गीता भी उन्हें पसंद करती थीं। यही वजह रही कि काफी लंबे समय तक दोनों की बातचीत बंद रही।

 

जब टूटने वाला था रिश्ता

 

 

दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत में ही एक ऐसा वक्त भी आया जब गीता ने हरभजन से रिश्ता तोड़ने की बात भी कह दी थी। हरभजन गीता से शादी करना चाहते थे पर गीता उस वक्त तैयार नहीं थीं। गीता ने हरभजन से कोई दूसरी लड़की देखकर शादी कर लेने की सलाह भी दे दी।

 

2015 में कर ली शादी

 

 

लिहाजा बाद में उनके बीच फिर से नजदीकियां आईं और दोनों के नजदीकियां आई और 24 अक्टूबर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। इस कपल की एक प्यारी से बेटी भी है जिसका नाम हिनाया हीर है।…Next

 

Read More:

सोनाली बेंद्रे ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा कैंसर सर्जरी का 20 इंच का गहरा कट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में

विंग कमांडर ‘अभिनंदन’की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम, देश के हीरो पर जाहिर की राय

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh