करिश्मा कपूर एक दौर में सबसे सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थी, करिश्मा ने उस दौर में लगभग हर सुपरस्टार के साथ फिल्में की थी। कपूर खानदान से आने वाली करिश्मा ने महज 17 साल की उम्र में ही एक्टिंग में डेब्यू कर लिया था। करिश्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी और कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए, हालांकि करिश्मा को जितनी सफलता फिल्मों में मिली उतनी सफलता वो अपने रिश्तों में नहीं हासिल नहीं कर पाई। तो चलिए जानते हैं करिश्मा कपूर को कभी रिश्तों में सफलता क्यों हासिल नहीं हुई और क्यों वो बच्चन परिवार की बहू बनते बनते रह गई।
ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थी करिश्मा
करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। करिश्मा भले ही कपूर खानदान से आती हों, लेकिन उनके माता और पिता के रिश्ते में दरार आ गई थी जिस वजह से उनकी मां उन्हें और करीना को लेकर अलग रहती थी। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां ने उन्हें और करीना को मुश्किलों को पाला है और यही कारण है कि वो महज 17 साल से ही एक्टिंग करने लगी।
नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं करिश्मा
करिश्मा की ब्लॉकबस्टर हिट राजा हिंदुस्तानी के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट करने की चर्चा थी। माना जाता है कि इसी फिल्म से एश्वर्या अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं, मगर निजी कारणों से ऐश्वर्या ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद ये रोल करिश्मा कपूर ने प्ले किया, करिश्मा को साल 1997 में फिल्म ”दिल तो पागल है” के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। साल 1996 में फिल्म ”राजा हिंदुस्तानी” और साल 2000 में फिल्म ”फिजा” के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।
जब करिश्मा और अजय को हुआ प्यार
बॉलीवुड में रिश्तों के बनने बिगड़ने की कहानी सालों पुरानी है, एक साथ काम करने वाले हीरो-हिरोइन के बीच अफेयर की कहानियां हमेशा से ही सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक कहानी है अजय देवगन और करिश्मा कपूर की है। 90 के दशक में ये जोड़ी पर्दे पर हिट थी और दोनों ने ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे को पंसद कर लिया था। हालांकि अजय उस दौरान रवीना टंडन को डेट कर रहे थे, लेकिन करिश्मा के आने के बाद उन्होंने रवीना का साथ छोड़ दिया। इस तिकड़ी लव स्टोरी ने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थी।
अभिषेका से टूटी सगाई
करिश्मा और अभिषेक सालों से एक दूसरे को जानते थे, दरअसल अभिषेक की बहन श्वेता की शादी राज कपूर के पोते निखिल नंदा से हुई है। कहा जाता है कि साल 1997 से दोनों के बीच रिश्ते की डोर बंध चुकी थी और अमिताभ के 60वें जन्मदिन पर दोनों ने सगाई का फैसला भी कर लिया। लेकिन ये रिश्ता जलद ही खत्म हो गया, उस दौरान छपी खबरों की मानें तो कहा जाता है कि, करिश्मा की मां बबीता ने इस सगाई को तोड़ दिया था।
टूट चुकी है पहली शादी
अभिषेका से सगाई टूटने के बाद करिश्मा की शादी साल 2003 में संजय कपूर से हुई। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों की रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों परिवारों ने मिलकर कुछ हद तक रिश्ते को संभाला भी, लेकिन साल 2016 में ये कपल अलग हो गया। इस कपल के दो बच्चे भी हैं जो करिश्मा के पास ही रहते हैं। फिलहाल करिश्मा संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं वहीं संजय ने तीसरी शाद कर ली।…Next
Read More:
इन तीन महीनों में इतना बदला गया कपिल का लुक, फिट से हुए फैट
एक डायलॉग और 500 रुपए की फीस ने बना दिया स्टार, शादी के बाद भी लिव-इन में रहे
अमरीश पुरी हीरो से ज्यादा लेते थे फीस, फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी
Read Comments