Menu
blogid : 319 postid : 1398164

किशोर कुमार इश्क में ऐसे डूबे कि धर्म बदला और पहली पत्नी को तलाक दिया, 4 शादियां की पर कोई ज्यादा नहीं चली

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 Aug, 2020

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, गायक और संगीतकार किशोर कुमार अपने काम में जितने कामयाब रहे उतने मुहब्बत में सफल नहीं हो सके। उन्होंने 4 शादियां की लेकिन कोई भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। यहां तक कि वह एक मशहूर अभिनेत्री के इश्क में ऐसे डूबे कि अपना धर्म बदलकर शादी रचा ली। लेकिन, यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। दिलफेंक आशिक के रूप में मशहूर रहे किशोर कुमार के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी आशिकी के किस्से।

 

 

 

 

केएल सहगल बनने के लिए घर छोड़ा
किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार में 4 अगस्त 1929 को हुआ था। उनके बचपन का नाम अभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार मनमर्जी करने वालों में से थे उन्होंने गायक बनने की ठान ली और 18 साल की उम्र में वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए। किशोर कुमार को गायक बनने का खुमार केएल सहगल के गाने सुनकर छाया था। उन्हें लगता था कि वह भी केएल सहगल बन सकते हैं।

 

 

 

 

देवानंद के लिए पहला गाना गाया
किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार पहले से ही बतौर अभिनेता खुद को मुंबई में स्थापित कर चुके थे। ऐसे में अशोक कुमार को ज्यादा मुश्किलें नहीं झेलनी पड़ीं। साल 1948 में रिलीज हुई देवानंद की फिल्म जिद्दी में किशोर कुमार को ब्रेक मिल गया। इसमें उन्होंने देवानंद पर फिल्माए गए गीत मरने की दुआएं क्यूं मांगू को अपनी आवाज दी। यह गाना हिट हो गया और किशोर कुमार का करियर चल निकला।

 

 

 

 

शादीशुदा होते हुए दूसरी औरत के इश्क में डूबे
अपने करियर को रफ्तार देने के बाद 1950 में किशोर कुमार ने 21 साल की उम्र में बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री रूमा घोष से शादी कर ली। इस बीच किशोर कुमार बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मधुबाला के इश्क में गिरफ्तार हो गए। यह बात जब उनकी पत्नी रूमा को पता चली तो अनबन शुरू हो गई। इसके नतीजे में दोनों शादी के 8 साल बाद ही 1958 में अलग हो गए। दोनों से एक बेटा अमित कुमार है।

 

 

 

 

मधुबाला से शादी के लिए धर्म के साथ नाम भी बदला
पहली पत्नी को तलाक देने के बाद किशोर कुमार मधुबाला से शादी करने की जिद करने लगे। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म बदला और किशोर कुमार से करीम अब्दुल्ला हो गए। दोनों ने 1960 में शादी कर ली। किशोर कुमार यह दूसरी शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। शादी के 8 साल बाद 1969 में अचानक मधुबाला की मौत हो गई और वह हमेशा के लिए किशोर कुमार को छोड़कर चली गईं।

 

 

 

 

तीसरी शादी दो साल भी नहीं चली
मुधुबाला की मौत के गम में किशोर कुमार 5 साल तक अकेले रहे। इस बीच उनकी मुलाकात खूबसूरत युवा अभिनेत्री योगिता बाली से हुई। दोनों ने एक दूसरे से इश्क की बात स्वीकारी और 1976 में बाकायदा शादी कर ली। किशोर कुमार की यह तीसरी शादी थी। इस वक्त तक किशोर कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन चुके थे। हालांकि, किशोर कुमार और योगिता बाली की शादी दो साल बाद ही 1978 में टूट गई।

 

 

 

 

 

चौथी शादी 21 साल छोटी अभिनेत्री से की
तीसरी बार फिर से अकेले हुए किशोर दा ने फिर शादी न करने का फैसला किया। लेकिन, बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर उनसे इश्क करने लगीं और इजहार कर दिया। लीना चंद्रावरकर किशोर कुमार से 21 साल छोटी थीं और उनके बेटे अमित कुमार से सिर्फ 2 साल ही बड़ी थीं। किशोर कुमार ने चौथी बार फिर से शादी कर ली। लीना और किशोर कुमार की उम्र को लेकर खूब आलोचना हुई। लेकिन, उनपर कोई फर्क नहीं पड़ा। किशोर कुमार 13 अक्टूबर 1987 को 58 साल की इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके मरने तक लीना साथ रहीं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपये, अभिनेत्री रिया और उनके भाई पर शक

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh