Menu
blogid : 319 postid : 1389983

इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। शायद ही आपको ये बात पता हो कि बॉलीवुड की इतनी नामी एक्ट्रेस लारा का जन्म यूपी के एक छोटे से जिले गाजियाबाद में हुआ था। लारा ने अपने एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि इतने मामूली से शहर में जन्मी लारा मिस यूनिवर्स के ताज तक कैसे पहुंची। तो चलिए आज हम आपको लारा के सफर के बारे में बताते हैं।

 

 

 

 

गाज़ियाबाद में हुआ लारा का जन्म

 

 

लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था। लारा दत्ता का जन्म गाजियाबाद के एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी हैं और उनकी एक बहन भी एयर फोर्स में कार्यरत हैं. लारा बैंगलोर में पली-बढ़ी हैं, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

 

2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया

 

 

ग्लैडरैग्स मॉडलिंग कॉम्पिटीशन जीतने के बाद उन्हें 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल पीजेंट के लिए भेजा गया। उन्होंने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया, सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं।

 

तमिल फिल्म में पहली बार आई नजर

 

 

लारा का पहला फिल्म प्रोजेक्ट तमिल सुपरस्टार अर्जुन के साथ था, उन्होंने साल 2002 में यह फिल्म साइन की थी, जो 2004 में रिलीज हुई। हालांकि उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ले ली।

 

अंदाज फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

 

 

लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज से की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आये थे।  फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। साथ ही आलोचकों ने भी फिल्म में उनके अभिनय की बेहद सरहाना की थी। लारा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा के सम्मान से भी नवाजा गया था।  उन्हें अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बार असफलता का मुंह देखना पड़ा।

 

बौतर प्रोड्यूसर रही असफल

 

 

साल 2011 में लारा दत्ता ने अपनी फिल्म चलो दिल्ली प्रोड्यूस की, फिल्म में उनके साथ विनय पाठक नजर आए। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी, उसके बार लारा कई सारी फिल्मों में नजर आई और बड़े सितारों के साथ लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चला।

 

केली दोरजी को करीब आठ साल तक डेट किया

 

 

लारा ने मॉडल केली दोरजी को करीब आठ साल तक डेट किया। जब लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता तब दोनों गंभीर रिलेशनशिप में थे, दोनों साल 2007 में अलग हो गए। माना जाता है कि लारा ने डीनो मोरिया को करीब एक साल तक डेट किया था।

 

टेनिस प्लेयर महेश भूपति से की शादी

 

 

साल 2010 में लारा दत्ता, टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ इंगेज हो गईं। इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी 2011 को महेश भूपति से शादी भी कर ली। लारा-महेश की लगभग 7 साल की एक बेटी है, जिसका नाम सायरा है।Next

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh