Menu
blogid : 319 postid : 1393265

सलमान की फिल्मों की जान हुआ करता था ये ‘कॉमेडी किंग’ लक्ष्मीकांत, साथ शुरू किया था करियर

90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडियन के रोल में नजर आने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का 3 नवंबर को जन्मदिन होता है। 2004 में इस दुनिया को अलविदा कह गए इस कलाकार का जन्म मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। लक्ष्‍मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। 90 के दशक में लक्ष्मीकांत ने सलमान खान की कई फिल्मों में कभी उनके दोस्त का तो कभी उनकी फैमिली के नौकर का रोल प्ले किया। सलमान और उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Nov, 2018

 

 

 

गणेशोत्सव में करते थे अभिनय

 

 

3 नवंबर 1954 को जन्में लक्ष्मीकांत कॉलेज में पढाई के दौरान अभिनय क्षेत्र से जुड़ गए। मुंबई के गणेशोत्सव के दौरान वे नाटकों में छोटे रोल करते थे और बाद में मुंबई मराठी साहित्य संघ से जुड़े। उनका पहला मराठी नाटक टूर टूर काफी हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने शांतेचे कार्ट चालू आहे, बिघडले स्वर्गाचे दार, कार्ट चालू आहे जैसे सफल नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई।

 

मराठी फिल्मों की जान थे लक्ष्मीकांत

 

 

लक्ष्मीकांत ने 1985 में मराठी फिल्म लेक चालली सासरला में अभिनय कर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। उनकी मराठी फिल्म धुमधड़ाका , अशी ही बनवाबनवी , थरथराट आदि फिल्में काफी हिट हुई। लक्ष्मीकांत बेर्डे ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री पर तकरीबन 15 साल राज किया।

 

सलमान के साथ किया था डेब्यू

 

 

लक्ष्मीकांत ने 1989 में फिल्‍म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में लक्ष्मीकांत की ‘100 डेज’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में काफी हिट रही थीं। लक्ष्मीकांत ने ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी रोल किए थे. मराठी सिनेमा में उन्हें ‘कॉमेडी सुपरस्टार’ के नाम से जाना जाता था।

 

लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थी

 

 

लक्ष्मीकांत की पहली पत्नी रूही बेर्डे थी, रूही ने भी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में काम किया था। हालांकि 1995 में उनका तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अपनी सह-कलाकार प्रिया अरुण से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं. एक्टिंग से अपने लगाव की रसीद लक्ष्या ने कुछ यूं छोड़ी है कि अपने बेटे का नाम ही अभिनय रखा है। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम स्वानंदी है।

 

गुर्दे की बीमारी से निधन हो गया

 

 

मराठी के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे ने मराठी तथा हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। तकरीबन बीस सालों के अपने कार्यकाल में लक्ष्मीकांत ने मराठी की सैकड़ो फिल्मों में काम किया। आज के ही दिन लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले अभिनेता का 50 वर्ष की उम्र में 16 दिसंबर 2014 को गुर्दे की बीमारी से निधन हो गया था। बेर्डे ने ‘अभिनय आर्ट्स’ के नाम से अपना प्रोडक्‍शन हाउस भी शुरू किया था। कम ही लोग जानते होंगे कि लक्ष्मीकांत एक अच्छे गरुण वादक और गिटार वादक भी थे।…Next

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh